विदेश में पढ़ाई... कौन हैं लॉ ग्रेजुएट मेघना चौधरी? यूपी के मंत्री की बनेंगी दुल्हनिया शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी
Who is Meghna Chaudhary: लॉ ग्रेजुएट मेघना चौधरी यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह से शादी करने जा ...और पढ़ें

मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी। जागरण
HighLights
मेघना चौधरी ने विदेश से लॉ की पढ़ाई की है।
यूपी मंत्री संदीप सिंह से 27 नवंबर को शादी होगी।
बचपन के दोस्त अब जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Meghna Chaudhary Biography: मेघना चौधरी का नाम तो आपने सुना ही होगा, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मेघना की शादी होने वाली है, लेकिन खास बात यह है कि वे यूपी के मंत्री के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधने वाली हैं। अब यूपी के मंत्री से शादी होने जा रही है तो हर कोई जानना जरूर चाहेगा कि आखिर मेघना कौन हैं और कितनी पढ़ी लिखी हैं? आइए हम इस लेख में आपके हर सवाल का जवाब देंगे...
मेघना चौधरी की शादी सूबे के ही पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह से होने जा रही है। हालांकि, 35 वर्षीय संदीप सिंह खुद उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह भी सांसद रह चुके हैं।

संदीप सिंह और मेघना चौधरी।
दोनों बचपन के दोस्त
मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी की शादी इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि दोनों बचपन से दोस्त हैं और अब ये दोस्ती जीवनसाथी के रिश्ते में बदलने जा रही है। बताया जाता है कि संदीप और मेघना चौधरी की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
संदीप सिंह उनके सीनियर थे। हालांकि, वर्ष 2012 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद संदीप सिंह ने स्कूल छोड़ दिया था, जबकि मेघना चौधरी ने अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखा।

खास रिश्ते में बदलेगी दोस्ती
इसके बाद मेघना पढ़ाई के लिए विदेश चली गई। मेघना चौधरी (Meghna Chaudhary) ने लॉ किया हुआ है और उनकी यह पढ़ाई विदेश में हुई है। खास बात यह है कि विदेश जाने के बाद भी उनकी दोस्ती संदीप सिंह के साथ बरकरार रही। वही दोस्ती अब पति-पत्नी के रिश्ते में बदलने जा रही है। वर्षों तक चली दोनों की Love Story बेहद दिलचस्प है।
कहते हैं कि स्कूल की दोस्ती तब अक्सर छूट जाया करती है, जब दोनों उच्च पढ़ाई के लिए या तो अलग-अलग कॉलेज चुन लें या फिर अलग-अलग शहर। लेकिन संदीप और मेघना की दोस्ती में कुछ खास बात थी, जो एक-दूसरे से हजारों किलोमीटर दूर होकर भी अलग नहीं हुए।

मेघना का मूल पता
मेघना चौधरी का मूल पता अलीगढ़ का है, क्योंकि उनका परिवार अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव में रहता था। हालांकि, वर्तमान में मेघना का परिवार यूपी के गाजियाबाद जिले में रहता है। उनके दादा राधेश्याम नौसेना से रिटायर हुए हैं। उनके पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी का काम करते हैं।

कब और कहां होगी शादी?
मंत्री संदीप सिंह और Meghna Chaudhary की शादी इसी महीने 27 नवंबर को राजधानी दिल्ली में होगी। हालांकि, शादी से पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोनों की शादी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्थित जोरा (The Zora - Delhi Convention Center) में होगी। यहां पर शाही शादियां होती हैं। संदीप और मेघना की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।