दिल्ली में 'लखपति बिटिया योजना' शुरू, लड़कियों की पढ़ाई में मदद के लिए मिलेंगे 1.20 लाख रुपये
दिल्ली सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है, जो लड़कियों की जन्म से उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। यह योजना लाडली स्कीम की जगह लेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो: @gupta_rekha)
HighLights
लड़कियों की शिक्षा के लिए दिल्ली सरकार की नई योजना
जन्म से उच्च शिक्षा तक ₹1.20 लाख तक की मदद
लाडली स्कीम की जगह लेगी, दो बेटियों तक सीमित
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लखपति बिटिया योजना (Delhi Lakhpati Bitiya Yojana) शुरू की है, जिसका मकसद जन्म से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने तक अलग-अलग चरणों में वित्तीय मदद देकर लड़कियों की पढ़ाई में मदद मदद करना है।
लाडली स्कीम की जगह लेगी योजना
बीती 30 मार्च को जारी एक अधिसूचना में महिला और बाल विकास विभाग ने ''दिल्ली लखपति बिटिया स्कीम के नियमों'' के बारे में डिटेल में बताया है, जो बुधवार से लागू हो गए। यह नई स्कीम लाडली स्कीम की जगह लेगी।
-1775062752609.jpg)
इस स्कीम के तहत, योग्य लाभार्थियों को पढ़ाई और उम्र से जुड़े ज़रूरी पड़ावों से जुड़ी सुविधाओं में सरकार की ओर से 61,000 रुपये तक की वित्तीय मदद दी जाएगी और यह ब्याज के साथ 1.20 लाख रुपये हो जाएगी। इसमें कहा गया है कि यह रकम किश्तों में दी जाएगी, लेकिन लड़की के 18 या 21 साल का होने पर ही कैश की जा सकेगी।
कब-कब मिलेगी सहायता?
जन्म के समय 11,000 रुपये दिए जाएंगे, इसके बाद क्लास 1, 6, 9, 11 और 12 में एडमिशन पर 5,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा एक साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 10,000 रुपये, दो या तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए 20,000 रुपये और चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए 25,000 रुपये तक की मदद शामिल है।
अधिसूचना के मुताबिक लड़की का जन्म दिल्ली में हुआ हो और वह आवेदन करने से कम से कम तीन साल पहले से उसके परिजन दिल्ली में रहते रहे हों। परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, और फायदे हर परिवार में सिर्फ दो लड़कियों तक ही सीमित होंगे। यह भी कहा गया है कि लड़की दिल्ली के किसी सरकारी, MCD, NDMC या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रही होगी, इसे ही लाभ मिल सकेगा।
