विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैनिक फार्म में बैंक्वेट हॉल बुक कराने वालों को झटका, दिल्ली HC ने की सख्ती; सभी आयोजनों पर रोक 

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:36 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने सैनिक फार्म्स के कुछ बैंक्वेट हॉल और वैवाहिक स्थलों में बिना वैधानिक मंजूरी के चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। 

सैनिक फार्म में अवैध बैंक्वेट हॉल में सभी तरह के आयोजनों पर रोक। फोटो: आर्काइव

सैनिक फार्म में अवैध बैंक्वेट हॉल में सभी तरह के आयोजनों पर रोक। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. अदालत ने बिना मंजूरी वाले बैंक्वेट हॉल पर रोक लगाई।

  2. दिल्ली सरकार, एमसीडी, पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट।

  3. आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सैनिक फार्म्स के कुछ बैंक्वेट हॉल और वैवाहिक स्थल में जरूरी वैधानिक मंजूरी के बिना चल रही शादी सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों और आयोजनों पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राधिकारियों को निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने कहा कि मामले में बड़ी संख्या में लोगों के जीवन से जुड़े गंभीर सवाल हैं। शादी का सीजन चलने के मद्देनजर आम जनता की सुरक्षा, अधिकारों और हितों की रक्षा करना जरूरी है, ताकि किसी अप्रिय घटना या संभावित हादसे को रोका जा सके।

पीठ ने दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।

साथ ही आदेश की प्रति एमसीडी आयुक्त और पुलिस आयुक्त को भेजने का निर्देश दिया गया। अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

बिना मंजूरी आयोजनों पर रोक का निर्देश

पीठ ने अधिकारियों को कानून के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया, ताकि आठ प्रतिवादी अगली सुनवाई तक अपने परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियां या शादी समेत कोई समारोह आयोजित न कर सकें।

हॉलकि, उन्हें जरूरी अनुमति और वैधानिक मंजूरी लेने से नहीं रोका गया है।

बिना अनुमति चल रहे बैंक्वेट हॉल

अदालत ने उक्त आदेश साउथ एवेन्यू समाज कल्याण समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में आरोप लगाया गया कि सैनिक फार्म्स की लेन नंबर डब्ल्यू-17 में कई बैंक्वेट हॉल और वैवाहिक स्थल जरूरी मंजूरी के बिना संचालित हो रहे हैं।

याचिका में उल्लंघन कर समारोह आयोजित करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत शिकायत शुरू करने की मांग भी की गई है।

वहीं, सुनवाई में तीन प्रतिवादियों के वकील ने स्वीकार किया कि उनके मुवक्किलों ने परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने और शादी समेत अन्य समारोह आयोजित करने के लिए दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीएफएस या किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरण से अनुमति, परमिट व मंजूरी नहीं ली।

वे केवल संपत्ति का मालिक होने के आधार पर वहां ये गतिविधियां चला रहे थे।

यह भी पढ़ें- जमानत का विरोध नहीं करना तो गिरफ्तारी क्यों करते हैं? पुलिस की लापरवाही पर दिल्ली HC की कड़ी टिप्पणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।