दिल्ली के वजीरपुर में एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
बाहरी दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 45 वर्षीय जगदीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-1773618549239_v-1795239773799_m.webp)
दिल्ली में घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस। फाइल फोटो - जागरण
HighLights
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 45 वर्षीय जगदीश की हत्या।
मृतक के गले और शरीर पर चाकू के कई निशान मिले।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में अशोक विहार थाना क्षेत्र के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान जगदीश (45 वर्ष) निवासी एसएस नगर वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके गले और शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री नंबर ए-134 के सामने एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।
अस्पताल में मृत घोषित
सूचना मिलते ही अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शरीर पर मिले चाकू के निशान
वहीं, शुरुआती जांच में मृतक के गले और शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में अशोक विहार थाने में 21 नवंबर 2026 को एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली मर्डर केस: किशोर की हत्या कर हरिद्वार भागे मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार