विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मर्डर केस: किशोर की हत्या कर हरिद्वार भागे मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Published: Sun, 16 Aug 2026 01:58 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर में 16 वर्षीय नीरज की गोली और चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने ...और पढ़ें

हरिद्वार से आरोपी गिरफ्तार। AI जनरेटेड

हरिद्वार से आरोपी गिरफ्तार। AI जनरेटेड

HighLights

  1. आदर्श नगर में 16 वर्षीय नीरज की गोली मारकर हत्या।

  2. मुख्य आरोपी अमन उर्फ मुल्ला और मोनी हरिद्वार से पकड़े गए।

  3. पुलिस हत्या की वजह और हथियार की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर के लाल बाग झुग्गी इलाके में 16 वर्षीय किशोर नीरज उर्फ नीजा की गोली और चाकू से हत्या के मामले में पुलिस ने दो कुख्यात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी अमन उर्फ मुल्ला और उसके साथी मोनी को हरिद्वार इलाके से पकड़ा गया। दोनों को गिरफ्तार करने में एसीपी जहांगीरपुरी जोगिंदर खोखर की टीम ने काफी मशक्कत की। वारदात के बाद दोनों दिल्ली से फरार होकर हरिद्वार पहुंच गए थे।

गोली और चाकू के घाव मिले

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12:15 बजे लाल बाग झुग्गी में गोली चलने और चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर गोली और चाकू के घाव मिले थे। नीरज अपने परिवार के साथ लाल बाग इलाके में रहता था और बड़े भाई के साथ मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

वहीं, जांच में सामने आया कि नीरज अपने दोस्त साहिल के साथ सामान लेने गया था। इसी दौरान स्थानीय बदमाश अमन उर्फ मुल्ला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों वहां से लौटने लगे, तभी अमन और मोनी हथियार लेकर पहुंचे और नीरज पर गोली चला दी। हमलावरों ने उस पर चाकू से भी वार किया। साहिल ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर हत्या की वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में जानकारी जुटा रही है।