वजीराबाद में सड़क के बीचोबीच खड़े तीन पेड़ बने 'बॉटलनेक', फ्लाईओवर निर्माण के बीच रेंग रहे वाहन
वजीराबाद रोड पर भजनपुरा के पास तीन पेड़ों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे रोजाना भीषण जाम लग रहा है।

वजीराबाद रोड पर भजनपुरा के पास सड़क के बीच स्थित पेड़ । फोटो-पारस कुमार
HighLights
वजीराबाद रोड पर तीन पेड़ यातायात में बाधा बन रहे।
भजनपुरा के पास पेड़ों से रोजाना लग रहा भीषण जाम।
पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग से पेड़ हटाने की अनुमति मांगी।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। विकास के रास्ते में तीन पेड़ बाधा बने हुए हैं। यह पेड़ किसी हरियाली वाले पार्क में नहीं, बल्कि वजीराबाद रोड पर भजनपुरा के पास पीडब्ल्यूडी की सड़क के बीच वाहनों की रफ्तार रोक रहे हैं। पीपल व अन्य पेड़ों की वजह से बाटलनेक बना हुआ है।
राेजाना वाहन चालक जाम से जूझ रहे हैं। पहले से ही डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण चलने के कारण वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निर्माण कार्य के साथ यातायात को सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी व वन विभाग कर क्या रहा है।
फ्लाईओवर के निर्माण से भी यातायात पर दबाव
वजीराबाद रोड यमुनापार के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में निजी वाहन, बसें, मालवाहक वाहन और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण होने से पहले ही सड़क पर यातायात का दबाव बना हुआ है।
पीडब्ल्यूडी ने भजनपुरा के पास सर्विस रोड को खत्म कर दिया है, ऐसे में यह पेड़ सड़क के बीचोबीच आ गए हैं। पास ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क का हिस्सा संकरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर व्यस्त समय में वाहनों की कतार लग रही है।
पेड़ के कारण भजनपुरा से यमुना विहार तक जाम
भजनपुरा से लेकर यमुना विहार तक जाम लग रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद भले ही यातायात को राहत मिले, लेकिन फिलहाल रोजाना इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग को मिलकर सड़क से पेड़ हटाने चाहिए। जाम में फंसने से लोगों का समय व ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
यह पेड़ पहले सड़क के बीच में नहीं थे। सर्विस रोड पर थे। वजीराबाद रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। सर्विस रोड खत्म कर दी है। ऐसे में पेड़ सड़क पर गए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग से पेड़ों को हटाने की अनुमति मांगी है।
-अजय महावर, स्थानीय विधायक
यह भी पढ़ें- दिल्ली के कोटला गांव में 8वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, घायल हालत में नाली में फेंका; 3 नाबालिगों पर शक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।