दिल्ली के कोटला गांव में 8वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, घायल हालत में नाली में फेंका; 3 नाबालिगों पर शक
पूर्वी दिल्ली के कोटला गांव में आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र पवन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि वारदात को मृतक के स्कूल के तीन नाबालिगों ने अंजाम दिया है।

मृतक की तस्वीर। फोटो-जागरण
HighLights
पूर्वी दिल्ली के कोटला गांव में छात्र की हत्या।
14 वर्षीय पवन को चाकू से चार बार गोदा गया।
स्कूल के सहपाठी समेत तीन नाबालिगों पर शक।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजधानी में नाबालिग अपराधी बेलगाम हो गए हैं। खजूरी क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूल के बाहर दसवीं के छात्र ने नौवीं के विद्यार्थी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। इस वारदात को लोग भूले नहीं थे कि कोटला गांव में शनिवार रात तीन लोगों ने चाकू से चार वार करके बड़ी ही बेरहमी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी।
घर से महज चंद कदमों की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया है। गला, कमर, पेट व अन्य हिस्से पर चाकू के चार निशान मिले हैं। छात्रा को घायल करके आरोपित नाली में फेंक गए थे।
दो साथियों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम
मृतक की पहचान 14 वर्षीय पवन के रूप में हुई है। आशंका है कि पवन के स्कूल के एक सहपाठी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। पांडव नगर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।
पवन अपने परिवार के साथ कोटला गांव में रहते हैं। परिवार में पिता धर्मेंद्र, मां व दो बहने हैं। पिता राजमिस्त्री हैं। पवन क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। मृतक की नानी गायत्री ने बताया कि पवन घर की छत पर कबूतर पालते थे। सुबह व शाम के वक्त कबूतरों को उड़ाते भी थे।
घायल अवस्था में नहीं में फेंका
परिवार ने बताया कि शनिवार को पवन स्कूल गए थे। शाम छह बजे वह स्कूल से घर लौटे थे। वर्दी उतारकर वह घर के बाहर गली में खेलने चले गए थे। रात आठ बजे तीन लोगों ने उनपर चाकू से वार कर दिए। घायल हालत में उन्हें नाली में फेंक दिया। पड़ोसियों ने घर पर आकर परिवार को सूचना दी।
परिवार ने घायल को एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नानी ने आरोप लगाया कि कबूतर उड़ाने को लेकर पवन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था।
आशंका है उसी विवाद में हत्या काे अंजाम दिया गया है। पुलिस को जांच में पता वारदात को अंजाम देने वाला आरोपित मृतक के स्कूल का सहपाठी है। तीनों आरोपित फरार है। पकड़े जोन के बाद ही हत्या की वजह का पता चलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।