विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के वजीराबाद में जमानत पर बाहर आए बदमाश की गोली मारकर हत्या, 2021 के मर्डर का बदला लेने पहुंचा था शूटर

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:54 AM (IST)

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में देर रात एक युवक रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 2021 ...और पढ़ें

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य शूटर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य शूटर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वजीराबाद में युवक रवि की गोली मारकर हत्या।

  2. 2021 के मर्डर का बदला लेने की रंजिश।

  3. मुख्य शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके के संगम विहार में कल देर रात रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य शूटर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और फरार होने में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?

सोमवार रात लगभग 11 बजे वजीराबाद के संगम विहार (गली नंबर 14, डिवाइन अस्पताल के पास) में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस (ईआरवी) ने घायल अवस्था में रवि नामक युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां दो गोलियां लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक रवि खुद वर्ष 2021 में थाना नेताजी सुभाष पैलेस में दर्ज हत्या के एक मामले में मुकदमा संख्या 14/21 का आरोपित था और हाल ही में अक्टूबर 2026 में जमानत पर बाहर आया था। सोमवार देर रात रवि अपने ही कुछ जान-पहचान वालों के साथ शराब पी रहा था।

इन्हीं में कमल गोस्वामी नाम का युवक भी शामिल था, जो 2021 में मारे गए व्यक्ति का दोस्त था। कमल बदला लेने की नीयत से ही आया था। शराब पीने के बाद सभी लोग एक कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। जैसे ही रवि कार से बाहर निकला, कमल गोस्वामी ने पिस्तौल से उस पर गोलियां चला दीं।

दो आरोपित गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य शूटर कमल गोस्वामी वजीरपुर की जेजे कॉलोनी का रहने वाला हैं। वहीं, उसकी मदद करने वाला मोनू भी वजीरपुर का निवासी है।

इनके पास से पुलिस ने वारदात के बाद भागने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार, हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल आदि बरामद कर ली है। पुलिस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में अमानतुल्लाह खान को राहत या आफत? कोर्ट ने टाली फैसले की तारीख

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।