विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिक्सर झूला हादसा: घायल युवती की मौत, संचालक पर लापरवाही से मौत की FIR दर्ज

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:56 PM (IST)

दिल्ली के विकासपुरी में मिक्सर झूले का गेट टूटने से घायल 19 वर्षीय युवती गुड़िया की इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड

HighLights

  1. विकासपुरी में मिक्सर झूले के हादसे में युवती की मौत।

  2. झूला संचालक पर लापरवाही से मौत का मामला दर्ज हुआ।

  3. पुलिस झूले की सुरक्षा और देर रात संचालन की जांच करेगी।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी के एफ ब्लॉक स्थित दशहरा ग्राउंड में मिक्सर झूले का गेट टूटने से घायल 19 वर्षीय युवती गुड़िया की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए थे।

युवती की मौत के बाद पुलिस ने झूला संचालक के खिलाफ लापरवाही से मौत की धारा जोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में झूले की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मेले की अनुमति रात 11 बजे तक होने के बावजूद झूला रात 1:36 बजे तक कैसे चल रहा था, इसकी भी जांच होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो घायल, आरएमएल में चल रहा इलाज; FIR दर्ज