विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अनोखा प्रोटेस्ट: खाकी को ही मांगना पड़ा इंसाफ... ACP की 3 प्रमुख मांगें

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:43 PM (IST)

Delhi Police News: दिल्ली में पुलिसकर्मियों ने वकीलों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा और दर्ज मामलों ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुलिसकर्मियों ने वकीलों के खिलाफ अपनी सुरक्षा और इंसाफ मांगा।

  2. एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन हुआ।

  3. वकीलों के खिलाफ दर्ज केस रद न करने की मुख्य मांग।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Protest News: राजधानी दिल्ली में सोवार यानी आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पुलिस के जवान थे, जो अपनी मांगों और सुरक्षा को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे थे। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि लोगों को इंसाफ दिलवाने वालों को ही सड़क पर उतरकर इंसाफ मांगना पड़ रहा है।

दरअसल, एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के जवानों ने सोमवार को वकीलों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जवानों को पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने की कोशिश की गई लेकिन, उन्होंने एक नहीं सुनी। 

पुलिस मुख्यालय में नारेबाजी

वहीं, प्रोटेस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान दिल्ली पुलिस मुख्यालय में घुस गए और विरोध के नारे लगाए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी प्रदर्शन में नजर आईं। उन्होंने भी अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 10.32.49

वकीलों के खिलाफ प्रोटेस्ट

बताया गया कि काफी देर हंगामे के बाद पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के साथ पुलिस जवानों की बैठक हुई। इस बैठक में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने कई मांगें रखीं, जिनमें वकीलों के खिलाफ दर्ज केस रद नहीं किया जाना चाहिए।

ये हैं प्रमुख मांगें

वहीं, दूसरी मांग बार काउंसिल सदस्य का नाम केस नहीं हटाया जाना चाहिए। तीसरी मांग है कि जो भी पुलिसकर्मी आज प्रदर्शन में शामिल हुए उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर पुलिस विभाग निलंबन से लेकर और भी कोई सख्त कार्रवाई करना है तो केवल मेरे खिलाफ की जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रदर्शन के बीच सामने आए 3 'हीरो', एक किरण बेदी और बाकी दो कौन?

यह भी पढ़ें- प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस जवानों को रोक रहे पुलिस वाले... दिल्ली में आखिर चल क्या रहा है? नजारा देख हर कोई हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।