AI समिट 'शर्टलेस' प्रदर्शन मामले में उदयभानु चिब को मिली जमानत, पुलिस की 7 दिन की रिमांड याचिका खारिज
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट प्रदर्शन मामले में भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब को ...और पढ़ें

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर विचार करते हुए जमानती और दिए गए दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश दिया है। सत्यापन पूरा होने के बाद रविवार को कोर्ट रिहाई का आदेश जारी कर सकती है।
क्या है पूरा मामला?
उदयभानु चिब को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 20 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान 'शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड बताया था। 24 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। शनिवार को यह मियाद भी समाप्त हो गई। पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें शनिवार दोपहर या रात में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनकी पुलिस हिरासत को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की जबकि बचाव पक्ष ने जमानत याचिका दाखिल की।
वकील का बयान
इस मामले में उदयभानु चिब के वकील सुलेमान मोहम्मद खान ने कहा, 'सबसे पहले स्पष्ट कर दूं कि उनकी पुलिस हिरासत आज तक वैध थी। उन्हें शाम 5 बजे से पहले कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन क्राइम ब्रांच ने जल्दबाजी में सुबह 12 बजे लीगल सेल चेयरमैन रुपेश सिंह भदौरिया को फोन कर बताया कि उन्हें सुबह 6 बजे पेश किया जाएगा। फिर 12:15 बजे दूसरा कॉल आया कि उन्हें रात 1 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया जाएगा। हम वहां पहुंचे, जहां पुलिस ने 3 दिन की पुलिस हिरासत बढ़ाने की अर्जी दी, जबकि हमने जमानत याचिका दाखिल की।'
यह भी पढ़ें- AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब से दिल्ली पुलिस की पूछताछ, अब तक 5 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- 'सार्वजनिक व्यवस्था पर खुला हमला', AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर दिल्ली कोर्ट ने और क्या कहा?
यह भी पढ़ें- टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस... युथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर भाजपा का करारा प्रहार; निशाने पर राहुल गांधी
