विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रीस का वीजा लेने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, दिल्ली पुलिस ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:08 PM (IST)

बाहरी दिल्ली पुलिस की फारेनर्स सेल ने पश्चिम विहार से दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने ...और पढ़ें

ग्रीस का वीजा लेने की कोशिश करते पकड़े गए दो बांग्लादेशी। जागरण

ग्रीस का वीजा लेने की कोशिश करते पकड़े गए दो बांग्लादेशी। जागरण

HighLights

  1. बाहरी दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा।

  2. अवैध रूप से भारत में रह रहे थे, ग्रीस वीजा की तलाश।

  3. वैध दस्तावेज न मिलने पर डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। आउटर जिला पुलिस की फारेनर्स सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।

दोनों पश्चिम विहार इलाके में ठहरने के लिए जगह तलाश रहे थे और ग्रीस का वीजा हासिल करने की कोशिश में थे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान दोनों के पास वैध भारतीय दस्तावेज और यात्रा संबंधी वैध कागजात नहीं मिले।

सिलहट जिले के रहने वाले हैं दोनों बांग्लादेशी

पुलिस ने दोनों की पहचान मो. तारिक अहमद (28) और रासेल अहमद (27) के रूप में की है। दोनों बांग्लादेश के सिलहट जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उनके पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

पुलिस को कुछ विदेशी नागरिकों के पश्चिम विहार क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने बताए गए स्थान पर निगरानी शुरू की। पुलिस का दावा है कि टीम को देखकर संदिग्धों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में दोनों अपनी भारत में मौजूदगी के लिए वैध अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

एफआरआरओ के साथ शुरू की डिपोर्टेशन प्रक्रिया

पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों नागरिकों के संबंध में एफआरआरओ (फारेनर्स रिजनल रजिस्ट्रेशन आफिस) के साथ संपर्क किया है। दोनों को भारत से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीसीपी के मार्गदर्शन में बनी थी टीम

अभियान के लिए डीसीपी आउटर जिला विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक सुंदर सिंह, प्रभारी फारेनर्स सेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें मुख्य सिपाही उमेद, रविंदर, आशीष, सिपाही रोहित, सुमेर और महिला सिपाही रेणु शामिल रहीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फारेनर्स सेल द्वारा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- असम पुलिस का अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर एक्शन, बच्चे-महिला समेत 27 लोगों को पकड़ा

यह भी पढ़ें- हैदराबाद की NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, मानव तस्करी मामले में 8 बांग्लादेशियों समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा