थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा को लेकर गरमाई दिल्ली की राजनीति, पढ़ें दिग्गज नेतआों के रिएक्शन
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने से दिल्ली की राजनीति गरमा गई है।
-1790563743014_m.webp)
मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का मामला। वीडियो ग्रैब
HighLights
मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारा।
आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा ने जरनैल सिंह पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की, जबकि भाजपा ने विधायक जरनैल सिंह पर भीड़ जुटाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
जरनैल सिंह पूर्व सूचना के बावजूद 45 मिनट देर से भीड़ लेकर पहुंचे और मंत्री को उत्तेजित किया। ऐसी राजनीति उचित नहीं है। - प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता, दिल्ली भाजपा
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा। आम आदमी को इंसान नहीं समझने वाले प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाए। सोमवार को मैं तिलक नगर जाकर सड़क का मुआयना करूंगा। - अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
जरनैल सिंह ने मंत्री के सामने हाथ से सड़क की घटिया गुणवत्ता दिखा दी तो प्रवेश वर्मा आपा खो बैठे और वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। - सौरभ भारद्वाज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टीप्रवेश वर्मा ने पैसा खाकर ख़राब सड़क बनाई और सवाल पूछने पर सरेआम थप्पड़ मार दिया। दिल्ली पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। - आतिशी, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा
प्रवेश वर्मा ने मुझे सड़क की गुणवत्ता दिखाने के लिए बुलाया था। मैंने हाथ से सड़क की परत उखाड़कर दिखाई, जिसके बाद उन्होंने वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। - जरनैल सिंह, विधायक, तिलक नगर
प्रवेश वर्मा के सामने जरनैल सिंह ने सड़क की गुणवत्ता उजागर की तो वह बौखला गए और भ्रष्टाचार की रिकॉर्डिंग कर रहे युवक को थप्पड़ मार दिया। - कुलदीप कुमार, विधायक, आम आदमी पार्टी
भाजपा के मंत्री लगातार घोटालों की पोल खुलने से बौखला गए हैं। सड़क निर्माण का मामला सामने आते ही प्रवेश वर्मा के अंदर का गुंडा बाहर आ गया। - अनुराग ढांडा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी
भाजपा अपने मंत्री प्रवेश वर्मा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करे। सड़क निर्माण पर सवाल उठाने वाले युवक को थप्पड़ मारना गंभीर घटना है। - अंकुश नारंग, नेता प्रतिपक्ष, एमसीडी
यह भी पढ़ें- 'मेरे परिवार को गालियां दी',थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा
