तिहाड़ जेल की चारदीवारी से दिल्ली ट्रेड फेयर तक पहुंचा कैदियों का हुनर, जेल में बने उत्पादों की मची धूम
तिहाड़ जेल में कैदी विभिन्न कामों का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उनके हाथों से बने उत्पाद अब व्यापार ...और पढ़ें
-1794939290808_m.webp)
तिहाड़ में बने उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में धूम। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
कैदी तिहाड़ जेल में विभिन्न कामों का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उनके बनाए उत्पाद अब व्यापार मेलों में प्रदर्शित हो रहे हैं।
यह पहल कैदियों को सम्मानजनक नया जीवन शुरू करने का अवसर दे रही है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे कैदी अब अपने हुनर से जिंदगी की नई पहचान गढ़ रहे हैं। जेल प्रशासन की पहल से कैदियों को विभिन्न तरह के कामों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। कोई कपड़े बुन रहा है तो कोई स्कूलों के लिए डेस्क, साबुन, सरसों का तेल और बेकरी के उत्पाद तैयार कर रहा है।
खास बात यह है कि कैदियों के हाथों से बने ये उत्पाद अब जेल की चारदीवारी से बाहर निकलकर भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले जैसे बड़े मंचों तक पहुंच रहे हैं। इससे कैदियों को हुनर दिखाने और सजा के बाद सम्मानजनक जीवन शुरू करने का अवसर मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में तिहाड़ जेल के उत्पाद
भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला और दिल्ली पवेलियन में भी तिहाड़ जेल के उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यहां देश-विदेश से आने वाले लोग इन्हें देख और खरीद सकते हैं। हालांकि, इस पहल की असली सफलता कारोबार नहीं, बल्कि कैदियों को नई जिंदगी शुरू करने का अवसर देना है।
तिहाड़ जेल के रविंदर राणा ने बताया कि बेकरी के आइटम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनमें चाकलेट केक, जीरा बिस्कुट, नानखटाई, चाकलेट कुकीज, मफिन्स व ब्राउनी आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग कभी हत्या करने, चाकू, छु़री और झपटमारी अादि अपराध करने में माहिर थे वे अब तिहाड़ जेल में मिले प्रशिक्षण से हुनरमंद हो चुके हैं और पैसे कमा कर अपने परिवार काे भेज रहे हैं।
कैदियों को दिया जाता है प्रशिक्षण
तिहाड़ जेल वर्ष 1958 में कश्मीरी गेट की पुरानी जेल से तिहाड़ गांव में स्थानांतरित हुई थी। शुरुआत में उद्देश्य अपराधियों को समाज से अलग रखकर सजा देना था। बाद में पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी समेत विभिन्न जेल महानिदेशकों के कार्यकाल में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।
इसी सोच के तहत कैदियों को काम और प्रशिक्षण देने की व्यवस्था शुरू की गई। फैक्ट्री की छह उत्पादन इकाइयों में 250 से अधिक कैदी काम कर रहे हैं। बुनाई इकाई में बाहर से धागा खरीदकर कपड़ा तैयार किया जाता है, जिससे सफेद शर्ट, पायजामा और कुर्ता-पायजामा बनाए जाते हैं।
वहीं, बढ़ईगीरी इकाई में लकड़ी के फर्नीचर और स्कूलों के लिए ड्यूल डेस्क तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के स्कूलों को भी ये डेस्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनकी कीमत उचित रखने के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।