विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्राॅफ फायरिंग केस में हथियार पहुंचाने वाली दो युवतियां भी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े चार

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:26 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

अभिनेता टाइगर श्राॅफ की कार पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में शामिल चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

अभिनेता टाइगर श्राॅफ की कार पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में शामिल चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग मामले में चार को पकड़ा।

  2. गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता शामिल हैं।

  3. मुंबई पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा गया सभी आरोपी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अभिनेता टाइगर श्राॅफ की कार पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में शामिल चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश कर मुंबई पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कुणाल ,रोहाना, सोनीपत, सुमित ,सोनीपत, राधा, नहवैया, सितापुर, यूपी और बबीता, आजमगढ़ है।

किसने मुंबई जाने के लिए राजी किया?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे कुणाल की पहचान हरसाना गांव के एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई थी, जिसके बाद दोनों एन्क्रिप्टेड एप के जरिए बात करने लगे थे।

अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने सुमित के साथ मिलकर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस एकत्र किए थे। दो महीने पहले कुणाल की मुलाकात राधा से हुई। उसने अपनी गतिविधियों के बारे में बताकर उससे संबंध बनाए और उसे हथियार के साथ मुंबई जाने के लिए राजी किया।

हर तारीख पर बदलते गए समीकरण

  • 15 अक्टूबर को कुणाल, राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा। पिस्टल राधा के बैग में थी। यात्रा के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड एप के माध्यम से लगातार अनिल पंडित के निर्देश राधा तक पहुंचा रहा था।
  • 17 अक्टूबर को दोनों युवतियां दादर उतरीं और एक होटल में ठहरीं। सुबह करीब 11 बजे होटल के पास एक नाबालिग लड़के ने राधा से बैग ले लिया।
  • 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे टाइगर श्राॅफ की कार पर फायरिंग हुई। इसके बाद अनिल पंडित ने कुणाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उनके भागने की व्यवस्था करने को कहा।
  • 18 अक्टूबर को ही राधा और बबीता दादर से हरिद्वार एक्सप्रेस के जरिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 20 अक्टूबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: पुलिस के रडार पर लॉरेंस का 'राइट हैंड' रंदीप मलिक, जेल में बंद बिश्नोई भाइयों से भी होगी पूछताछ

यह भी पढ़ें- 'टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए ट्रेन से लाए गए थे हथियार', 2 महिलाओं समेत 4 और गिरफ्तार