विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 दिन के वीजा पर डेढ़ महीने से दिल्ली में छिपे थे तीन बांग्लादेशी नागरिक, पहाड़गंज के होटल से गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:37 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज के एक होटल से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो 15 दिन की अनुमति के बावजूद 46 दिन से अधिक समय से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से  रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। फोटो-जागरण

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। फोटो-जागरण

HighLights

  1. तीन बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली में पकड़ा गया।

  2. वे 15 दिन की अनुमति के बावजूद 46 दिन रुके।

  3. अब उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत आने के लिए वीजा तो 14 दिसंबर तक वैध था, लेकिन देश में ठहरने की अनुमति महज 15 दिन की थी। इसके बावजूद तीन बांग्लादेशी नागरिक 15 दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी भारत में रुके रहे।

मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने पहाड़गंज के एक होटल में चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान के दौरान तीनों को पकड़ लिया। अब उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपितों की पहचान सला उद्दीन, शौकत अली और कमरुल हसन के रूप में हुई है। तीनों बांग्लादेश के नोआखाली जिले के सोनाईमुरी के रहने वाले हैं। मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों छह अक्टूबर को डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे।

उनका वीजा 14 दिसंबर तक वैध था, लेकिन इस पर भारत में अधिकतम 15 दिन ही रुकने की अनुमति थी। इसके बावजूद तीनों बिना अतिरिक्त अनुमति लिए निर्धारित अवधि से अधिक समय तक यहां ठहरे हुए थे।

दिल्ली के होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष अभियान

विदेशी नागरिकों के वीजा दस्तावेजों की जांच के लिए होटलों और गेस्ट हाउसों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसआइ राकेश और हेड कांस्टेबल नरेंद्र की टीम पहाड़गंज की शोरा कोठी स्थित होटल सुदर्शन पैलेस पहुंची। यहां ठहरे तीनों बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा की जांच में नियमों के उल्लंघन का पता चला।

पुलिस ने तीनों की एलएन अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और उन्हें एफआरआरओ के समक्ष पेश किया। एफआरआरओ ने उनके खिलाफ प्रतिबंध आदेश जारी किए हैं। इसके बाद तीनों को सेवा धाम स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। यहां से उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुरादाबाद और आगरा जाने वाले ध्यान दें: गंगा स्नान के चलते दोपहर 12 बजे से बदल गए रास्ते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।