विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में गरबा का महाकुंभ, 'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' में झूमने को तैयार 30,000 लोग

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:36 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा नवरात्र उत्सव 'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' अब नोएडा और चंडीगढ़ में धूम मचाने को तैयार है। जानिए इस भव्य आयोजन की तारीख, जगह और खासियत।

'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' 2026

'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' 2026

HighLights

  1. 'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' नोएडा-चंडीगढ़ में पहली बार एक साथ

  2. महिलाओं की सुरक्षा, सांस्कृतिक पवित्रता उत्सव की प्राथमिकता

  3. गरबा को वैश्विक मंच पर ले जाने की महत्वाकांक्षी योजना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब दिल्ली-एनसीआर में गरबा के बड़े आयोजन नहीं होते थे। लोग या तो अपनी सोसाइटी के मैदान में गरबा करते थे या फिर महंगे होटलों के छोटे बॉलरूम में। लेकिन, 2022 में ट्रिलियन वर्ल्डवाइड ने 'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' की शुरुआत करके इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया। महज 4 सालों में यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा नवरात्र उत्सव बन चुका है।

एक साथ नोएडा और चंडीगढ़ में मचेगी धूम

इस साल 'द ग्रेट इंडियन गरबा फेस्ट' का चौथा संस्करण (TGIGF 4.0) आयोजित हो रहा है। इसकी भारी डिमांड को देखते हुए, पहली बार यह आयोजन 16, 17 और 18 अक्टूबर 2026 को एक साथ दो शहरों, नोएडा और चंडीगढ़ में हो रहा है।

नोएडा में यह कार्यक्रम सेक्टर 38A स्थित 'वर्ल्ड्स ऑफ वंडर' में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इन तीन रातों में लगभग 30,000 लोग एक साथ गरबा करेंगे।

महिलाओं की सुरक्षा और संस्कृति है प्राथमिकता

इस फेस्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शामिल होने वालों में लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं होती हैं। इसके संस्थापक आशीष रंधावा का कहना है कि, "अगर कोई लड़की सज-धज कर अकेले गरबा करने आए, तो उसे एक बार भी अपनी सुरक्षा की चिंता न करनी पड़े, यही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"

संस्कृति का ध्यान रखते हुए यहां हर शाम की शुरुआत पारंपरिक 'आरती' से होती है। इसके अलावा, तीनों दिन फूड जोन पूरी तरह से शाकाहारी रखा जाता है, ताकि त्योहार की पवित्रता पर भी कोई आंच न आए।

अब विदेशी धरती पर गरबा ले जाने की तैयारी

दिसंबर 2023 में यूनेस्को ने गुजरात के गरबा को 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा दिया था। इसी बात से प्रेरित होकर आशीष रंधावा की योजना इस फेस्टिवल को ग्लोबल मंच तक ले जाने की है। उनका मानना है कि जैसे स्पेन का टोमाटीना और ब्राजील का कार्निवल पूरी दुनिया में मशहूर है।

ठीक वैसे ही भारत के इस सबसे बड़े सामूहिक नृत्य को भी दुनिया तक पहुंचना चाहिए। भविष्य में इसे लंदन, दुबई, टोरंटो और न्यू जर्सी जैसे शहरों में भी ले जाने की महत्वाकांक्षी योजना है।

इस भव्य उत्सव में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है और इसके टिकट 'डिस्ट्रिक्ट' पर उपलब्ध हैं। ट्रिलियन वर्ल्डवाइड (मार्कऐड वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर 'जागरण' है।

यह भी पढ़ें- गरबा पंडालों में पारंपरिक पोशाक में घूम रही अहमदाबाद पुलिस की She टीम, मनचलों और रोमियो पर पैनी नजर