विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली तरुण हत्याकांड: उत्तम नगर में हजारों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, न्याय की लगाई गुहार

Published: Mon, 16 Mar 2026 05:23 AM (IST)

उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के विरोध में हस्तसाल में एक विशाल आक्रोश सभा और ...और पढ़ें

दिल्ली तरुण हत्याकांड। जागर

दिल्ली तरुण हत्याकांड। जागर

HighLights

  1. उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के विरोध में सभा।

  2. हजारों लोगों ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की।

  3. होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन चार मार्च को हुई 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के विरोध में रविवार शाम हस्तसाल स्थित श्रीअयप्पा पार्क, एलआईजी फ्लैट्स क्षेत्र में सर्व हिंदू समाज की ओर से आक्रोश सभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी।

इस सभा में हजारों की संख्या में लोग जुटे और हत्या में शामिल आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर दंड देने की मांग उठाई। कार्यक्रम में दिवंगत तरुण के पिता मेमराज, उनकी माता और अन्य स्वजन भी मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तरुण की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि वक्ता और अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इनमें योगी महाराज, हिंदू खटीक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेल बिहारी किराड़, अखिल भारतीय खटीक फेडरेशन के अध्यक्ष डा नेताराम तंगोला, महामंडलेश्वर कृष्ण शाह द्विवेदी महाराज, सामाजिक-आध्यात्मिक मार्गदर्शक गोपाल कृष्ण, नवाब सिंह और दिल्ली प्रदेश के ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र शांडिल्य शामिल रहे।

वक्ताओं ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। साथ ही वक्ताओं ने लोगों ने शांति बनाए रखते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में हर संभव मदद करने की अपील की। कहा कि वे परिवार को हर संभव कानूनी से लेकर हर प्रकार की मदद देंगे ताकि परिवार इस सदमें से उबर सके और उन्हें न्याय मिलने में परेशानी न हो।

होली के दिन शुरू हुआ विवाद, रात में हुआ हमला

गौरतलब हो कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर इलाके में एक बच्ची द्वारा फेंके गए पानी के गुब्बारे के छींटे एक महिला पर पड़ जाने के बाद विवाद शुरू हो गया था। इस बात को लेकर महिला और आसपास के लोगों के बीच कहासुनी हुई थी।

स्वजनों का आरोप है कि रात में महिला के परिवार और उसके कुछ परिचितों ने मिलकर तरुण खटीक पर हमला कर दिया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसके सीने पर बड़े पत्थर से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 मार्च की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

वैसे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक दो नाबालिग सिहत 16 को पकड़ चुकी है। पर स्वजनों का कहना है कि हमले में शामिल कई युवक सीसीटीवी कैमरों में नजर आए हैं और उनके नाम भी पुलिस को बताए गए हैं।