दिल्ली तरुण हत्याकांड: खून से सने हाथ का निशान बना 'खून की होली' का गवाह
तरुण के छोटे दादा मान सिंह ने बताया कि गुब्बारे के छींटे पड़ने पर हुए विवाद में तरुण की पीट-पीटकर ...और पढ़ें
-1773006123917_m.webp)
तरुण हत्याकांड। जागरण
HighLights
गुब्बारे के विवाद में तरुण की पीट-पीटकर हत्या।
आरोपियों ने परिवार के कई सदस्यों पर हमला किया।
हत्या के बाद पिलर पर खून का निशान छोड़ा।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। तरुण पर जब लोग हमला कर रहे थे, तब वहां आरोपियों की पिटाई के शिकार तरुण के छोटे दादा मान सिंह भी थे। मान सिंह ने बताया कि आरोपितों ने तरुण के पिताजी, चाचा सहित कई लोगों पर हमला किया।
वह भी तब जब बच्ची द्वारा गलती से गिरे गुब्बारे के लिए सभी ने उस महिला से माफी मांगी, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सभी की पिटाई के बाद एक आरोपित ने घटनास्थल पर एक मकान के पीलर पर खून से सने हाथ का निशान बनाकर कहा कि यह रही खून की होली।यह निशान खून की होली की गवाह है।
रॉड से किया हमला
मान सिंह बताते हैं कि जिस महिला पर गुब्बारे का छींटा लगा, उससे हमलोग माफी मांग रहे थे। हमलोगों ने सोचा कि बात को यहीं खत्म कर दिया जाए, लेकिन वे गाली गलौच के साथ कई तरह की आपत्तिजनक बातें कहने लगे। इसी दौरान आरोपी महिला के परिजन आए। उनके हाथों में बल्ले, हॉकी स्टीक, रॉड इत्यादि थे और वे सभी पर बरस पड़े।
यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड में हमलावरों का जमीयत ने किया बचाव, बुल्डोजर से घर गिराने पर कहा- यह लोकतंत्र के है खिलाफ
मान सिंह कहते हैं कि आरोपितों ने अत्यंत क्रूरता से भरा व्यवहार किया। कई लोगाें की पिटाई के बाद भी उनका मन नहीं भरा और अंत में उन्होंने मोटरसाइकिल से घर की ओर आ रहे तरुण पर अचानक हमला कर दिया। उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।
