तरुण हत्याकांड में हमलावरों का जमीयत ने किया बचाव, बुल्डोजर से घर गिराने पर कहा- यह लोकतंत्र के है खिलाफ
उत्तम नगर में हिंदू युवक तरुण की नृशंस हत्या के मामले में जमीयत ने आरोपी का बचाव किया है। जमीयत ...और पढ़ें

उत्तम नगर में हिंदू युवक तरुण की नृशंस हत्या का मामला।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तम नगर में हिंदू युवक की नृशंस हत्या मामले में आरोपित का बचाव करते हुए जमीयत की ओर से कहा गया है कि यह हत्या उस सांप्रदायिक माहौल की उपज है, जिसने देश में हजारों लोगों की जान ली है।
जमीयत, दिल्ली के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कासिम नूरी कासमी ने कहा कि सांप्रदायिक तत्व और देश की मौजूदा प्रांतीय व केंद्रीय सरकारें जिस दुर्भाग्यपूर्ण राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं, उसका अंजाम कभी अच्छा नहीं हो सकता।
उन्होंने आगे मुख्य आरोपित के मकान में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यदि आरोपी मुसलमान हों तो कहीं एनकाउंटर के नाम पर तथा कहीं गैरकानूनी बुल्डोजर चलाकर कार्रवाई करना न केवल देश के कानून और न्याय व्यवस्था का अपमान है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है।
