विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तनवीर अहमद बने दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:50 PM (IST)

दानिक्स अधिकारी तनवीर अहमद को दिल्ली वक्फ बोर्ड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

दिल्ली वक्फ बोर्ड। फोटो-जागरण आर्काइव

दिल्ली वक्फ बोर्ड। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. तनवीर अहमद दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए सीईओ बने।

  2. राजस्व विभाग ने नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

  3. यह नियुक्ति बोर्ड के कामकाज में तेजी लाएगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दानिक्स अधिकारी तनवीर अहमद दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए हैं। इस संबंध में सरकार के राजस्व विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

राजधानी के राजनीतिक हलकों में इस नई प्रशासनिक नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे वक्फ बोर्ड के कामकाज और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आयोग की नियुक्तियों को लेकर जांच जारी

उपराज्यपाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नाम तथा उनकी ओर से राकेश कुमार (अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, मुख्यालय) द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। बता दें कि पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार के समय यह आयोग विवादों में आ गया था। आयाेग में नियुक्तियाें आदि को लेकर विभिन्न एजेंसियों की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक करने वाले सावधान, बढ़ता प्रदूषण कर सकता है गंभीर बीमार; डॉक्टरों ने दी बचने की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।