स्वदेशी व्यापारी मंच का फैसला, देश भर में लगाए जाएंगे स्वदेशी मेले; स्थानीय कारीगरों को मिलेगा रोजगार
डीडीयू मार्ग पर हुई बैठक में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार सशक्त करने पर जोर दिया गया। ...और पढ़ें
-1792853644305_m.webp)
स्वदेशी व्यापारी मंच की बैठक, जागरण।
HighLights
देशभर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगेंगे मेले।
स्वदेशी कारीगरों को नए अवसर और रोजगार मिलेंगे।
अगले वर्ष दिल्ली में भव्य स्वदेशी व्यापारी संगम होगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश भर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार को सशक्त करने के उद्देश्य से डीडीयू मार्ग स्थित ज्ञान कुंज शोध संस्थान में स्वदेशी व्यापारी मंच की केंद्रीय कार्यसमिति की राष्ट्रीय बैठक हुई।
जिसमें सभी राज्यों और जिलों में स्वदेशी व्यापारी मंच की कमेटियों का विस्तार करने के साथ शहरों से लेकर गांवों तक स्वदेशी की अलख जगाने के लिए सभी जिलों में स्वदेशी मेले आयोजितक करने का निर्णय लिया गया।
स्वदेशी कारीगरों को मिलेगा मौका
जिससे स्वदेशी कारीगरों को नए अवसर और रोजगार मिल सकें। इसी तरह अगले वर्ष 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली में भव्य स्वदेशी व्यापारी संगम आयोजित करने का भी निर्णय हुआ।
बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, सह संगठक सतीश कुमार और राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी महाजन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक बालकृष्ण भरतिया सहित पदाधिकारी संदीप बंसल, दीपक शर्मा, अजय पतकी और मनोहर लाल अग्रवाल की भी उपस्थिति रही।
खुदरे बाजारों तक ले जाएंगे स्वदेशी अभियान
मीडिया प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि केंद्रीय टोली का विस्तार करते हुए उदयपुर की विजय लक्ष्मी और उत्तर प्रदेश के रिपन कंसल को शामिल किया गया। वहीं, राजीव शर्मा को दिल्ली प्रदेश के सह-संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव शर्मा ने कहा कि वह दिल्ली में स्वदेशी के अभियान को खुदरा बाजारों तक ले जाएंगे।
