'बिल्डिंग में बम है': मानसिक तनाव में ब्लास्ट की धमकी देता था श्रीनिवास, 1000 से ज्यादा Hoax मैसेज से फैलाया डर
दिल्ली पुलिस ने मैसूरु से श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है, जिसने देशभर में 1000 से अधिक Hoax Bomb Threat ...और पढ़ें

बेरोजगारी से मानसिक तनाव का शिकार था श्रीनिवास। (फोटो सौ- इंटरनेट मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिल्डिंग में बम रखा है... बेरोजगारी और मानसिक दबाव एक व्यक्ति को किस हद तक गलत रास्ते पर ले जा सकते हैं, इसका एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
देशभर के स्कूल, अदालत और सरकारी दफ्तरों को फर्जी बम से उड़ाने की धमकी (Hoax Bomb Threat) देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास लुईस ने अलग अलग जगहों पर 1000 से ज्यादा फर्जी ई मेल और मैसेज भेजे। इन संदेशों में बम धमाके की चेतावनी दी जाती थी, जिससे कई शहरों में डर और अफरा तफरी का माहौल बन गया।
अलग अलग आईडी से भेजे संदेश
जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग अलग ई मेल आईडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर धमकी भरे संदेश भेजता था। हर बार नई आईडी बनाकर वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
पढ़ाई अधूरी, नौकरी नहीं
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लॉ की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर सका। फिलहाल वह बेरोजगार था। लंबे समय से नौकरी न मिलने और मानसिक दबाव के कारण उसने ऐसा कदम उठाया।
इसके साथ ही आरोपी ने अपने कई ई मेल में पाकिस्तान और बलूचिस्तान जैसे नामों का इस्तेमाल किया, ताकि मामला अंतरराष्ट्रीय साजिश जैसा लगे और जांच भटक जाए। पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है।
मैसूरु से गिरफ्तारी
तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम मैसूरु पहुंची और छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से कई सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। इन्हीं का इस्तेमाल वह मैसेज भेजने में कर रहा था।
नेटवर्क की तलाश में पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और किसी भी डिजिटल प्रकार के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस उन संसाधनों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है जिनका इस्तेमाल करके आरोपी ने इस पूरे वाकये को अंजाम दिया।
इसके साथ ही पुलिस ने ऐसे अपराध को गंभीर बताते हुए कड़ी चेतावनी भी दी है।
यह भी पढ़ें- ई-मेल से बम की धमकी देकर दहशत फैलाने वाल आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मैसूरु से दबोचा
