विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-मेल से बम की धमकी देकर दहशत फैलाने वाल आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने मैसूरु से दबोचा

Published: Mon, 30 Mar 2026 07:50 AM (GMT+05:30)

दिल्ली पुलिस ने सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अदालतों को फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति ...और पढ़ें

दिल्ली में बम की धमकी देने वाला शख्स मैसूरु से गिरफ्तार। (AI Generated Image)

दिल्ली में बम की धमकी देने वाला शख्स मैसूरु से गिरफ्तार। (AI Generated Image)

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने मैसूरु से फर्जी बम धमकी आरोपी को पकड़ा।

  2. सरकारी दफ्तरों, स्कूलों को भेजे थे धमकी भरे ईमेल।

  3. आरोपी श्रीनिवास को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा।

पीटीआई, नई दिल्ली। सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अदालतों को फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजकर दहशत फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो मैसूरु के ब्रिंदावन लेआउट, सेकंड फेज, सिक्स्थ क्रॉस स्थित एक मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह कम समय में कई धमकी भरे ईमेल भेज रहा था, जिसमें विस्फोट की चेतावनी दी जाती थी, जिससे विभिन्न संस्थानों में अफरा-तफरी मच गई।

मैसूरु पुलिस की मदद ली गई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले एक महीने से लगातार मिल रही फर्जी बम धमकियों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई थी। तकनीकी इनपुट और सर्विलांस के आधार पर यह पता चला कि ये ईमेल मैसूरु से भेजे जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि, दिल्ली पुलिस की टीम ने मैसूरु पहुंचकर अचानक छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में मैसूरु के वीवी पुरम थाना पुलिस की भी मदद ली गई।

छिपकर भेजता था मेल

जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर में छिपकर ईमेल के जरिए धमकी भरे संदेश भेजता रहा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल इन फर्जी संदेशों को भेजने में किया गया था।

फिलहाल आरोपी को आगे की पूछताछ और जांच के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के साथ कोई और व्यक्ति भी इस साजिश में शामिल तो नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'अमेरिकी F-16 को बनाया निशाना, 120 क्लस्टर बम नष्ट', युद्ध के बीच ईरान का दावा

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में छात्रा ने प्रोफेसर को चप्पल से पीटा, तो बरेली में मिली बम की धमकी; क्या है 'डॉक्टर' वाला विवाद?