युद्ध संकट के बीच राहत पहल, SpiceJet की विशेष उड़ानें शुरू; UAE के Fujairah से भारतीयों की वापसी तेज
स्पाइसजेट ने संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए विशेष उड़ानें शुरू की हैं। 3 मार्च ...और पढ़ें

यूएई में फंसे भारतीय को लाने की कवायद तेज। फोटो: आर्काइव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी के लिए स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों के संचालन की घोषणा की है। यह विशेष सेवा 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसके तहत यूएई के फूजैराह से भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
एयरलाइन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, विशेष रूट्स के तहत Fujairah से Delhi, Kochi और Mumbai (दो उड़ानें) के लिए सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन उड़ानों का उद्देश्य मौजूदा हालात के बीच यात्रियों को शीघ्र और सुरक्षित रूप से स्वदेश पहुंचाना है।
चार मार्च से शेड्यूल्ड उड़ानें भी होगी शुरू
स्पाइसजेट ने यह भी घोषणा की है कि 4 मार्च से फूजैराह-दिल्ली और फूजैराह-मुंबई मार्ग पर उसकी नियमित (Scheduled) उड़ानें भी दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। इससे यात्रियों को सामान्य हवाई सेवाओं का लाभ मिल सकेगा और आवागमन सुचारु होने की उम्मीद है।
स्पाइसजेट के चेयरमैन Ajay Singh ने कहा कि कठिन समय में देशवासियों की सहायता करना एयरलाइन की प्राथमिकता है। उन्होंने इस विशेष अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संबंधित सरकारी और विमानन अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। ऐसे में यह विशेष पहल उन भारतीयों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो हालिया परिस्थितियों के चलते यूएई में फंस गए थे।
यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों पर हमले से इंटरनेशनल उड़ानें प्रभावित, दिल्ली से 80 फ्लाइट्स कैंसिल; यात्रियों की चिंता बढ़ी
