विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालकाजी से नेहरू प्लेस के बीच बनेगी एलिवेटेड रोड, दिल्ली में आउटर रिंग रोड का बॉटलनेक होगा खत्म

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:36 PM (IST)

दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर कालकाजी से नेहरू प्लेस तक ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए ...और पढ़ें

आउटर रिंग रोड पर भैरव मंदिर के ठीक पहले बाॅटलनेक के चलते लगा जाम। जागरण

आउटर रिंग रोड पर भैरव मंदिर के ठीक पहले बाॅटलनेक के चलते लगा जाम। जागरण

HighLights

  1. पीडब्ल्यूडी ने कालकाजी-नेहरू प्लेस एलिवेटेड रोड पर सहमति दी।

  2. आउटर रिंग रोड पर जाम की समस्या होगी दूर।

  3. भैरव मंदिर के पास बाॅटलनेक से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आउटर रिंग रोड पर मोदी मिल की ओर से आने पर कालकाजी फ्लाईओवर के आगे भैरव मंदिर के पास बॉटलनेक है। मां आनंदमयी मार्ग, मोदी मिल और नेहरू प्लेस से यू-टर्न लेकर आने वाला ट्रैफिक एक साथ आगे बढ़ता है।

भैरव मंदिर के पास दर्शनार्थियों के वाहन पार्क रहने के चलते चार लेन की सड़क एक लेन की बचती है। इसके ठीक आगे तीन-तीन पेट्रोल पंप और उन पर सीएनजी के लिए वाहनों की लंबी कतार भी लगभग 300 मीटर तक बॉटलनेक बनाए रखती है।

जाम की इस स्थायी समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी ने अब यहां एलिवेटेड रोड पर सहमति जता दी है। कालकाजी फ्लाईओवर से नेहरू प्लेस फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड के लिए जल्द ही अध्ययन कराया जाएगा।

कालकाजी से नेहरू प्लेस तक बनेगी एलिवेटेड रोड

बता दें कि सिंगल लेन वाले कालकाजी फ्लाईओवर की दूसरी लेन बनाने के साथ ही इसके मोदी मिल तक विस्तार का काम जारी है। वहीं सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर की दूसरी लेन का भी काम शुरू हो गया है।

पीडब्ल्यूडी का दावा है कि दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने पर चितरंजन पार्क, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, कालकाजी और नेहरू प्लेस जैसे इलाकों को जाम से राहत मिलेगी। जबकि दक्षिणी रेंज ट्रैफिक विभाग ने पीडब्ल्यूडी को 19 अगस्त को लिखे पत्र में दोनों प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता को लेकर सवाल उठाए थे।

साथ ही सुझाव दिया था कि मोदी मिल फ्लाईओवर को केवल कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ने के साथ ही आगे बढ़ाते हुए नेहरू प्लेस और सावित्री सिनेमा तक विस्तार दिया जाए।

जाम से राहत के लिए एलिवेटेड रोड का सुझाव

आउटर रिंग रोड पर बॉटलनेक और नेहरू प्लेस व सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के बीच एक तरफ सीआर पार्क तो दूसरी तरफ पंपोश व जीके-एक जैसी कॉलोनियां हैं।

ऐसे में इस पूरे क्षेत्र को जाम से मुक्त रखने के लिए एलिवेटेड रोड जैसी योजना ही कारगर साबित हो सकती है। दक्षिणी रेंज के पुलिस उपायुक्त यातायात संदीप गुप्ता के मुताबिक पीडब्ल्यूडी की ओर से फिलहाल कालकाजी से नेहरू प्लेस तक ही एलिवेटेड रोड की सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फिर बढ़ाए गए मेट्रो के फेरे, ग्रैप-2 के बीच DMRC का फैसला; अब रोज लगेंगी 40 एक्स्ट्रा ट्रिप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।