दिल्ली में फिर बढ़ाए गए मेट्रो के फेरे, ग्रैप-2 के बीच DMRC का फैसला; अब रोज लगेंगी 40 एक्स्ट्रा ट्रिप
दिल्ली-NCR में ग्रैप-2 के प्रतिबंधों के कारण DMRC ने यात्रियों की सुविधा और प्रदूषण कम करने के लिए मेट्रो के ...और पढ़ें

ग्रैप के चलते दिल्ली मेट्रो के फेरे बढ़े। फोटो। आर्काइव
HighLights
DMRC ने ग्रैप-2 के कारण मेट्रो फेरे बढ़ाए।
मंगलवार से 20 अतिरिक्त फेरे शुरू होंगे।
प्रदूषण घटाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ग्रैप-2 के प्रतिबंध लागू होने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मंगलवार से मेट्रो के 20 और अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। ग्रैप-1 के दौरान शुरू किए गए 20 अतिरिक्त फेरों को मिलाकर अब कुल 40 अतिरिक्त फेरे होंगे।
मंगलवार से मेट्रो के 20 और अतिरिक्त फेरे
- DMRC मंगलवार से मेट्रो के 20 और अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा।
- ग्रैप-1 लागू होने के समय से ही मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं।
- ग्रैप-2 लागू होने के बाद इनकी संख्या बढ़ाकर कुल 40 कर दी जाएगी।
निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा
DMRC के अनुसार, अतिरिक्त फेरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम करने और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।