दक्षिण दिल्ली में ट्रैफिक जाम का खतरा, राधा स्वामी सत्संग और पिंकाथॉन में जुटेगी भारी भीड़; डायवर्जन लागू
दक्षिणी दिल्ली में रविवार को राधा स्वामी सत्संग (छतरपुर) और पिंकाथाॅन (जेएलएन स्टेडियम) के कारण यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। छतरपुर ...और पढ़ें

छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग और जेएलएन स्टेडियम में पिंकाथान को लेकर रविवार को दक्षिणी दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग और जेएलएन स्टेडियम में पिंकाथाॅन को लेकर रविवार को दक्षिणी दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सत्संग कार्यक्रम भाटी माइंस इलाके में बने राधा स्वामी सत्संग परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम में करीब तीन लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से प्रतिदिन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटेंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ सकता है।
पुलिस के मुताबिक छतरपुर रोड (एसएसएम मार्ग), भाटी माइंस रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड और मंडी रोड सहित आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही अधिक रहने की संभावना है। इसलिए इन मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
एडवाइजरी के तहत भारी वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा। मंडी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को जोना पुर कट से मेहरौली-गुरुग्राम रोड की ओर भेजा जाएगा। वहीं, मल्लू फाॅर्म के पास बंध रोड कट से भाटी माइंस रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भी जोना पुर होते हुए मेहरौली-गुरुग्राम रोड की तरफ मोड़ा जाएगा।
जेएलएन के पास इस तरह डायवर्ट रहेगा रूट
- लोधी काॅलोनी और जेएलएन मार्ग की ओर से आने वाले ट्रैफिक के लिए गेट नंबर 17 के पास से लाला लाजपत राय रोड पर डायवर्जन।
- सेवा नगर, जोर बाग और आइएऩए की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को मेहर चंद मार्केट सिग्नल के पास से अरविंंदो मार्ग फोर्थ एवेन्यू की तरफ मोड़ा जाएगा।
- गुरुद्वारा कोटला मुबारकपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कोटला लाल बत्ती के पास से डिफेंस कालोनी मार्केट और एंड्रूजगंज की तरफ मोड़ा जाएगा।
- खन्ना मार्केट व लोधी काॅलोनी आवासीय क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहनों को सेकेंड एवेन्यू रोड जोर बाग क्रासिंग से जोर बाग की तरफ भेजा जाएगा।
- सेवा नगर व जोर बाग की तरफ से आने वाले वाहनों को फोर्थ एवेन्यू जोर बाग क्रासिंग से लोधी रोड नहीं आ सकेंगे, उन्हें जोर बाग की तरफ भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Blast: पत्नी के स्टेज-4 कैंसर पर कोर्ट ने दी राहत, अल फलाह चांसलर जवाद सिद्दीकी को अंतरिम जमानत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।