विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण दिल्ली में वीकेंड पर नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बदला रूट और पार्किंग प्लान; जानें डिटेल्स

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:02 AM (IST)

ट्रैफिक पुलिस ने निजामुद्दीन के सब्ज़ बुर्ज गोलचक्कर पर लगने वाले जाम से राहत के लिए चार प्रमुख सुझाव दिए ...और पढ़ें

मथुरा रोड पर निजामुद्दीन दरगाह जाने वाली गली के मुहाने पर बेतरतीब तरीके से पार्क वाहन, जिसके चलते आधी के कम बचती है रोड। जागरण

मथुरा रोड पर निजामुद्दीन दरगाह जाने वाली गली के मुहाने पर बेतरतीब तरीके से पार्क वाहन, जिसके चलते आधी के कम बचती है रोड। जागरण

HighLights

  1. लोधी रोड से यू-टर्न, गोलचक्कर की चौड़ाई कम करने का सुझाव।

  2. हुमायूं मकबरे, सुंदर नर्सरी के प्रवेश-निकास द्वार में बदलाव।

  3. आईटीआई कॉलेज में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। मथुरा रोड पर निजामुद्दीन क्षेत्र में सब्ज बुर्ज गोलचक्कर पर सप्ताहांत पर लगने वाले जाम से लंबे समय तक राहत के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चार बिंदुओं का सुझाव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी और सुंदर नर्सरी को दिया है।

पहला सुझाव लोधी रोड से आने वाली गाड़ियों को लोधी फ्लाईओवर से बायीं तरफ सुब्रह्मण्यम भारती टी-प्वाइंट से कट बनाकर यूटर्न देना है, जिससे सुंदर नर्सरी की तरफ सीधा ट्रैफिक दबाव एक तरफ से कम हो सके।

दूसरा सुझाव गोलचक्कर के चबूतरों की चौड़ाई कम करना है, ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सके।

वहीं, हुमायूं के मकबरे का प्रवेश और निकासी द्वार मथुरा रोड पर ही सबवे के नजदीक बनाने, सुंदर नर्सरी की पार्किंग के गेट में बदलाव तथा मकबरे के बगल में ही ITI काॅलेज में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था देना शामिल है।

बता दें कि मथुरा रोड पर सब्ज बुर्ज गोलचक्कर के आसपास निजामुद्दीन दरगाह, हुमायूं का मकबरा, सुंदर नर्सरी और संग्रहालय है।

थाने के ठीक पहले दरगाह जाने वाला मार्ग है, जहां आधे से अधिक रोड पर आटो व अन्य वाहनों के अतिक्रमण के चलते पीछे भोगल तक अक्सर जाम लग जाता है।

वहीं, गोलचक्कर की परिधि कम होने के चलते सुंदर नर्सरी व हुमायूं मकबरे के पास वाहनों को रुकने के चलते पीछे ओबराय फ्लाईओवर, लोधी रोड से सुंदर नर्सरी रोड भी लगभग ब्लाॅक हो जाती है।

ठंड की शुरुआत होते ही सुंदर नर्सरी में कार्यक्रमों की झड़ी लग जाती है। वहीं, लोग हर शनिवार-रविवार परिवार के साथ गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए भी नर्सरी में पहुंचते हैं।

दिल्ली पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर अभी तक ASI का जवाब नहीं मिला है, पर नियमानुसार पुरातात्विक स्मारक के आसपास किसी भी प्रकार का कार्य प्रतिबंधित है।

सुंदर नर्सरी का टिकट ऑनलाइन करने, पार्किंग में प्रवेश व निकासी गेट अलग-अलग रखने का सुझाव दिया गया है। पास के ही ITI कालेज परिसर में करीब 200 वाहन पार्क करने का स्थान है। इसके उपयोग को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं, सुब्रह्मण्यम भारती टी-प्वाॅइंट पर यूटर्न के लिए एनडीएमसी से कट बनाने को कहा गया है। लोधी रोड से सुंदर नर्सरी आने वाले वाहन चालक सीधे आने की बजाय यूटर्न लेकर ओबराय फ्लाईओवर के सर्विस रोड होते हुए सब्ज बुर्ज गोल चक्कर आ सकेंगे।
- संदीप गुप्ता, पुलिस उपायुक्त यातायात-दक्षिणी रेंज

जाम से राहत के लिए ये दिए सुझाव

  • लोधी रोड से सुंदर नर्सरी आने वाले वाहन चालकों को लोधी फ्लाईओवर से बायीं तरफ सुब्रह्मण्यम भारती टी-प्वाॅइंट से यूटर्न देकर सब्ज बुर्ज गोलचक्कर तक लाया जाए।
  • सब्ज बुर्ज गोलचक्कर के चबूतरों की चौड़ाई कम की जाए, ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सके।
  • हुमायूं के मकबरे का प्रवेश व निकासी द्वार गोलचक्कर से थोड़ा आगे मथुरा रोड पर ही सबवे के नजदीक बनाया जाए।
  • सुंदर नर्सरी पार्किंग का प्रवेश और निकास गेट अलग-अलग हो।
  • पार्किंग की गेट पर शुल्क वसूलने की बजाय वाहन सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराए जाएं और निकासी के समय शुल्क लिया जाए।
  • मकबरे के पास ITI काॅलेज में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
  • सुंदर नर्सरी का टिकट ऑनलाइन किया जाए, ताकि पार्किंग के पास काउंटर पर भीड़ न हो।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग के लिए नई व्यवस्था, स्क्रैप कराना होगा आसान; सरकार का बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।