विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली के PG में गिरा छत का प्लास्टर, सत्य निकेतन हादसे से भी नहीं लिया सबक नहीं; भय में छात्र

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:18 PM (IST)

दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्स स्थित एक निजी पीजी में छत का प्लास्टर बिस्तर पर गिरने से छात्र दहशत में ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली के एक पीजी में गिरा प्लास्टर। फोटो: वीडियो ग्रैब

दक्षिणी दिल्ली के एक पीजी में गिरा प्लास्टर। फोटो: वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. साउथ एक्स के पीजी में छत का प्लास्टर बिस्तर पर गिरा

  2. छात्र ने बताया कि वह स्टडी टेबल पर था, इसलिए बच गया

  3. पहले भी पंखा गिरने और गीजर फटने की घटनाएं हो चुकी हैं

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद राजधानी में हॉस्टल और पीजी संचालकों पर सख्ती के दावे किए गए। दिल्ली सरकार की ओर से पीजी व हॉस्टल की सुरक्षा जांच के आदेश जारी किए थे और नगर निगम ने भी शहरभर में पीजी का सर्वे कर अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की थी।

इसके बावजूद पीजी में रहने वाले छात्र सुरक्षित नहीं हैं। दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्स स्थित एक निजी पीजी में रविवार रात छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया प्रसारित है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jayant K. (@jayantshroti)

पढ़ाई के दौरान बिस्तर पर गिरा प्लास्टर

दैनिक जागरण से बातचीत में छात्र ने बताया कि वह दिल्ली काॅलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में प्रथम वर्ष में है और साउथ एक्स स्थित एक निजी पीजी में रहता है।

रविवार रात करीब 11 बजे कमरे में पढ़ाई कर रहा था उसी दौरान छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बिस्तर पर आकर गिरा। गनीमत रही कि वह उस समय स्टडी टेबल पर बैठे थे, वर्ना गंभीर चोट लग सकती थी।

उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले कमरे का पंखा भी उसके बिस्तर पर गिर गया था। लगातार दूसरी घटना के बाद वह और उसके साथी छात्र दहशत में हैं।

गीजर में शार्ट सर्किट से ब्लास्ट

छात्र ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में पीजी की स्थिति दिखाते हुए पीजी संचालकों और छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। देर रात इस घटना पर संचालकों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने पुलिस को भी फोन कर जानकारी दी थी।

अन्य छात्र ने बताया कि इससे पहले एक छात्र के बाथरूम के गीजर में शार्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट हो गया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वे तनाव में हैं, लेकिन संचालक छह महीने की अवधि पूरी होने से पहले सिक्योरिटी मनी लौटाने को तैयार नहीं हैं।

छात्रों ने वीडियो के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों से पीजी संचालकों के खिलाफ सख्ती करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिला इंदौर का फार्मूला, डीजल से 14% सस्ती पड़ेंगी इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियां; 75% घटेगा प्रदूषण