विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल; पुलिस ने दबोचा

By Dhananjai mishraEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 25 Oct 2026 10:10 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में पुलिस और एक लाख के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश ...और पढ़ें

मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम। जागरण

मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. एक लाख का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार।

  3. बदमाश डकैती के कई मामलों में वांछित था।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ मे एक लाख का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मैदानगड़ी थाने के इलाके में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बाइक पर सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस डकैती के केस में उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

वहीं, पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर बदमाश की पहचान सावन उर्फ मुच्छड़ मामा के रूप में हुई। उस पर उत्तर प्रदेश में 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह हत्या, डकैती, लूट और रंगदारी समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार; बैंक ग्राहकों से करते थे ठगी