विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानी की मोटर या 5 बीघा जमीन? दिल्ली में सगे भाई का कत्ल, पुलिस जांच में खुली मर्डर मिस्ट्री

By Dhananjai MishraEdited By: Shraddha Pandey
Published: Fri, 23 Oct 2026 01:40 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के जसोला में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ओम प्रकाश ने छोटे भाई संजय ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में खूनी खेल। (मृतक की फाइल फोटो)

दक्षिणी दिल्ली में खूनी खेल। (मृतक की फाइल फोटो)

HighLights

  1. पानी भरने के मामूली विवाद ने ली भाई की जान।

  2. सरिता विहार के जसोला में हुई खूनी वारदात।

  3. पांच बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद भी सामने आया।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार थाना क्षेत्र के जसोला स्थित राजा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह पानी भरने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

इस दौरान दोनों भाइयों की मां और उनकी पत्नियां भी घायल हो गईं, जबकि एक भाई के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बड़े भाई ओम प्रकाश और उसकी पत्नी चंदा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6:40 बजे ओम प्रकाश की पत्नी चंदा ऊपरी मंजिल पर पानी की मोटर से पानी भर रही थी। इसी दौरान छोटे भाई संजय ने मोटर की बिजली का तार निकाल दिया। इस पर चंदा नीचे आई और संजय से तार निकालने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

मारपीट करने के आरोप

आरोप है कि संजय ने चंदा के बाल खींचे और उसके साथ मारपीट किया। इसके बाद चंदा ऊपर गई और बांस की छड़ी लेकर आई। उसने अपने पति ओम प्रकाश को बुलाया। दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें संजय के सिर में गंभीर चोट लगी इससे उसकी मौत हो गई।

5 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों के बीच उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित पांच बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार राजा मोहल्ला में रहता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित ओम प्रकाश के खिलाफ 2015 में सरिता विहार थाने में मारपीट और गलत तरीके से रोकने के आरोप में एक मामला दर्ज मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाना होगा आसान, शुरू होगा बारापुला फेज-3; 30-35% घट सकता है ट्रैफिक दबाव

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार में छह दिन के नवजात को सड़क पर फेंका, पुलिस ने कराया एम्स में भर्ती