पुडुचेरी का आधार कार्ड और नकली रेंट एग्रीमेंट... फिर सही दस्तावेज नहीं दे पाए सौरव दास; अब 17 नवंबर को होगी पेशी
कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए 17 नवंबर को फिर कोर्ट में पेश होना होगा।

सौरव आशुतोष हुए कोर्ट में पेश।
HighLights
सौरव दास सही दस्तावेज पेश करने में विफल रहे।
उनका आधार कार्ड पुडुचेरी का, रेंट एग्रीमेंट नकली पाया गया।
अब 17 नवंबर को फिर कोर्ट में पेश होना होगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के दोनों सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को अब 17 नवंबर को फिर कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
शुक्रवार को इन दोनों नेताओं के अलावा इनके जमानतियों द्वारा पेश किए गए दस्तावेज की जांच के लिए चारों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट में बुलाया गया था।
सौरव दास पेश नहीं कर पा रहे सही दस्तावेज
एसईएम कोर्ट से जानकारी मिली है कि आज जब सौरव और आशुतोष पेश हुए तो सौरव दास कोई सही दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। सौरव का आधार कार्ड पुडुचेरी का है।
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने ये भी जानकारी दी है कि सौरव का ग्रेटर कैलाश के घर का रेंट एग्रीमेंट भी पुलिस के हिसाब से असली नहीं है। यही वजह है कि दस्तावेज की जांच के लिए इन्हें 17 नवंबर को फिर बुलाया गया है।
