विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौरव दास और आशुतोष रांका के सामने नई टेंशन, पेश नहीं होने पर दिल्ली पुलिस उठा सकती है बड़ा कदम

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:14 PM (IST)

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। ...और पढ़ें

सौरभ दास और आशुतोष रांका। AI जनरेटेड इमेज

सौरभ दास और आशुतोष रांका। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. सौरव दास, आशुतोष रांका दिल्ली पुलिस के सामने नहीं हुए पेश।

  2. दोनों नेताओं ने पूछताछ के लिए मांगा है और समय।

  3. नया नोटिस मिलने पर बढ़ सकती हैं उनकी मुश्किलें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता सौरव दास और आशुतोष रांका आज गुरुवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

सौरभ दास और आषुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस से और समय मांगा है। वहीं, ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस उन्हें नया नोटिस दे सकती है।

बता दें कि कल बुधवार को ही सौरभ और रांका के जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को नोटिस थमाया था।

बढ़ेंगी सौरभ और रांका की मुश्किलें

वहीं, अब अगर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें एक और नया नोटिस देती है तो सौरभ और रांका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

7 दिन की न्यायिक हिरासत

गौरतलब है कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के नियमों का उल्लंघन करने पर कोर्ट ने सौरभ दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था। इसके बाद दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिन और बढ़ा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- पेपर लीक से आंदोलन शुरू करने वाली CJP ने छात्रों के मुद्दे पर साधी चुप्पी, सौरभ दास बोले- 'वोट चोरी' बड़ा मामला