पेपर लीक से आंदोलन शुरू करने वाली CJP ने छात्रों के मुद्दे पर साधी चुप्पी, सौरभ दास बोले- 'वोट चोरी' बड़ा मामला
नीट पेपर लीक से आंदोलन शुरू करने वाली CJP अब छात्रों के मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है। पार्टी के ...और पढ़ें
-1791736869636_m.webp)
सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास
HighLights
CJP ने छात्रों के पेपर लीक मुद्दों पर चुप्पी साधी।
सह-संयोजक सौरभ दास ने 'वोट चोरी' को बड़ा मुद्दा बताया।
CJP ने दिल्ली पुलिस पर साजिश का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले से जेन-जी यानी युवाओं के आंदोलन की आधारशिला रखने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्राथमिकता में अब छात्रों से सीधे जुड़े मुद्दे नहीं रहे हैं। पंजाब में पेपर लीक मामले में आंदोलन से जुड़े सवाल को टालते हुए सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास ने कहा कि वोट चोरी का मामला बड़ा मुद्दा है। उससे सभी प्रभावित हैं।
छात्रों से जुड़े सवाल को टाला
यह जवाब तब आया है जब सीजेपी के आम आदमी पार्टी की बी टीम होने के राजनीतिक आरोप लगते रहे हैं। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोग पंजाब में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर वहां जाएंगे?
इस सवाल को टालते हुए आशुतोष रांका की मौजूदगी में सौरव दास ने कहा कि उससे भी बड़ा मामला वोट चोरी का है, जो सभी से जुड़ा हुआ है। पूर्व में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके भी पंजाब पेपर लीक मामले को टाल चुके हैं।
गुरुद्वारे में प्रदर्शनकारियों के घुसने को सही ठहराया
प्रेस वार्ता में आप नेताओं ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घुसकर नारेबाजी के गुरुद्वारा प्रबंधन के पुलिस को लिखित शिकायत के सवाल पर प्रदर्शनकारियों को सही ठहराया तथा उन्हें रोकने लिए पुलिस के अंदर जाने पर सवाल उठाए।
वहीं, पार्टी नेताओं के हिरासत में लेने तथा फोन जब्त करने जैसे मामलों पर दिल्ली पुलिस को घेरते हुए षड्यंत्र का आरोप लगाया। कहा कि उनके फोन से कुछ भी छेड़छाड़ कर और आपत्तिजनक सामग्री डालकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
