'Gyanu Has To Go', जेल से छूटते ही CJP नेता सौरव-आशुतोष ने किया पोस्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन जेल में रहने के बाद रिहा हो गए हैं।

सौरव आशुतोष।
HighLights
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका जेल से छूटे।
सात दिन जेल में रहने के बाद हुए रिहा।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कायम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन जेल में रहने के बाद 21 अक्टूबर को देर रात छूट गए। दोनों ने जेल से छूटते ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर की और बता दिया कि उनका आगे का प्लान क्या है।
सात दिन की जेल और पीस बॉन्ड साइन करने के बाद भी दोनों का पहला रिएक्शन बता रहा है कि वो देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं।
क्या बोले सौरव दास?
सीजेपी के सौरव दास ने जेल से छूटने के बाद अपने पहले एक्स पोस्ट में लिखा, 'Gyanu Has To Go' यानी ज्ञानू को जाना पडे़गा।
Gyanu has to go.
— Saurav Das (@SauravDassss) October 21, 2026
क्या बोले आशुतोष?
वहीं आशुतोष रांका ने अपनी सौरव की तिरंगे के साथ तस्वीर साझा की और 'भारत माता की जय' लिखा।
Bharat Mata ki Jai! https://t.co/nwyLvCQRmN
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 22, 2026
यह भी पढ़ें- 50 हजार रुपये का बॉन्ड, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन नहीं: CJP के दास और रांका को किन शर्तों पर मिली जमानत?
यह भी पढ़ें- 'जान हाजिर है, लेकिन अब गार्डन में मेरे बिना...', दास-रांका की घर वापसी के बाद दीपके की अपील
