विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जान हाजिर है, लेकिन अब गार्डन में मेरे बिना...', दास-रांका की घर वापसी के बाद दीपके की अपील

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 09:11 PM (IST)

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के आरोप में हिरासत में लिए गए सीजेपी के नेता आशुतोष और सौरव दास को जमानत मिल गई है।

अभिजीत दीपके हुए भावुक।

अभिजीत दीपके हुए भावुक।

HighLights

  1. CJP नेताओं आशुतोष और सौरव दास को मिली जमानत।

  2. जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के मामले में हुए थे गिरफ्तार।

  3. अभिजीत दीपके ने नेताओं की रिहाई पर किए भावुक पोस्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर में घुसकर तिरंगा फहराने के बाद हिरासत और फिर न्यायिक हिरासत में भेज गए सीजेपी के दोनों नेता आशुतोष और सौरव दास को जमानत मिल गई है। दोनों नेताओं की घर वापसी के बाद एक के बाद एक अभिजीत दीपके अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर रहे हैं।

सबसे पहले अभिजीत ने एसआरके की फिल्म चक दे इंडिया का मीम शेयर किया जिसमें शाहरुख खान भावुक दिखाई देते हैं। वहीं उसके बाद उन्होंने सौरव और आशुतोष को अपना लीडर बताते हुए पोस्ट किया।

इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सौरव और आशु सिर्फ मेरे से बेहतर ही नहीं मेरे से कहीं बड़े नेता हैं। उनके आदेशों का पालन करके मैं खुश हूं। जान हाजिर है! लेकिन इसके बाद मेरे बिना गार्डन में कोई अकेला नहीं घूमेगा।

 

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज, रांका और दास पर कोर्ट के GenZ कमेंट के बाद साधा निशाना