विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सोनिया विहार में डंपर-ऑटो की भिड़ंत, नवजात बच्ची समेत तीन की मौत और पांच घायल

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:20 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 10:25 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता पर बुधवार रात डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत ...और पढ़ें

दिल्ली के सोनिया विहार में दर्दनाक हादसा। जागरण

दिल्ली के सोनिया विहार में दर्दनाक हादसा। जागरण

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता पर भीषण टक्कर हुई।

  2. डंपर और ऑटो की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।

  3. पांच लोग घायल, एक नवजात बच्ची भी मृतकों में शामिल।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार पुश्ता पर बुधवार रात डंपर और सवारियों से भरे ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक नवजात बच्ची भी शामिल है।

वहीं, तीन साल की बच्ची हादसे में सुरक्षित बच गई। घायलों को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात हादसे की सूचना मिली। ऑटो मानेसर की तरफ से आ रहा था और सभापुर गांव की तरफ से। डंपर (डीएल-1एलवाई-5990) और ऑटो (डीएल-1आरएबी-5531) की आपने सामने से टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026-11-12 at 10.15.23

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले जा चुके थे।

हादसे में राजा (32) और राखी (30) समेत पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो अज्ञात पुरुषों और एक नवजात बच्ची को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक तीन साल की बच्ची सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सोनिया विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन, पत्नी और बेटे की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।