विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा इलाज; सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Published: Mon, 20 Jul 2026 11:40 AM (GMT+05:30)

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें व्यापक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है। 

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। फोटो- पीटीआई

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। फोटो- पीटीआई

HighLights

  1. सोनम वांगचुक की हालत सफदरजंग अस्पताल में स्थिर।

  2. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार निगरानी और उपचार जारी।

  3. दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर 18 जुलाई को हुए थे भर्ती।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Sonam Wangchuk Health Update : सफदरजंग अस्पताल में भर्ती लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हालत आज सोमवार को भी फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

सोमवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने बताया कि उन्हें व्यापक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है। उनके नाड़ी, रक्तचाप और अन्य जीवन रक्षक मानक स्थिर हैं, लेकिन रक्त संबंधी जांच के मानकों के कारण उन पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी बनाए रखना जरूरी है।

24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

अस्पताल के अनुसार, सोनम वांगचुक बहु-विषयक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में हैं। वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स, नई दिल्ली के चिकित्सकों का आकलन है कि लगातार उपचार और बिना रुकावट निगरानी आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके।

अस्पताल ने कहा कि उन्हें सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सोनम वांगचुक को 18 जुलाई की सुबह दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और चिकित्सकों की सलाह के बाद जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बांबा पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी वांगचुक का उपवास जारी है। लंबे समय तक चले उपवास के कारण उनके स्वास्थ्य की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग लेकर दिल्ली HC पहुंचीं पत्नी, आज जल्द सुनवाई की मांग

यह भी पढ़ें- शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संसद तक: वांगचुक का बड़ा एलान, बोले- इन शर्तों के पूरे होने पर ही टूटेगा अनशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।