विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोमनाथ के बगावती सुर, नरेंद्र मोदी जैसे नहीं अरविंद केजरीवाल

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 03:43 PM (IST)

पत्नी से मारपीट के आरोप के चलते कानूनी लड़ाई में अकेले पड़े मालवीय नगर विधानसभा से आप विधायक सोमनाथ भारती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पत्नी से मारपीट के आरोप के चलते कानूनी लड़ाई में अकेले पड़े मालवीय नगर विधानसभा से आप विधायक सोमनाथ भारती ने केजरीवाल और नरेंद्र मोदी की भी तुलना की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की तुलना करते हुए इनके मुखिया की भी तुलना की है।

आम आदमी पार्टी (AAP) में एक बार फिर अंदरूनी कलह सतह पर नजर आती दिख रही है। घरेलू हिंसा में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आप विधायक सोमनाथ भारती ने अपने वकील के जरिये मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला बोला है। इसका खुलासा मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी से हुआ है।

SC से सोमनाथ को झटका, आज शाम 6.30 बजे तक सरेंडर का अल्टीमेटम

यह चिट्टी सोमनाथ भारती ने अपने वकील दीपक खोसला के जरिये लिखवाई है। केजरीवाल के अलावा, दूसरी चिट्ठी दिल्ली पुलिस कमिश्नर भीम सेन बस्सी को लिखी गई है। चिट्ठी में दिल्ली पुलिस पर भेदभाव बरतते हुए कार्रवाई का आरोप लगाया है।

सोमनाथ की केजरीवाल से गुजारिश, 'दिल्ली से बाहर ट्रांसफर करें मेरा केस'

बागी अंदाज में सीएम पर हमला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में सोमनाथ ने लगभग बागी अंदाज में आप पर हमला बोला है। चिट्ठी में पार्टी और मुख्यमंत्री के उनके प्रति व्यवहार को लेकर निराशा जताई गई है। चिट्ठी के मुताबिक, आप पार्टी और मुख्यमंत्री दोनों को संकट के समय उनकी मदद करनी चाहिए, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा है।

घरेलू हिंसा में फंसे सोमनाथ, पत्नी को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

गौरतलब है कि गिरफ्तारी से भाग रहे सोमनाथ भारती पर अरविंद केजरीवाल ने हमला बोला था। केजरीवाल ने कहा था कि आखिर सोमनाथ दिल्ली पुलिस से क्यों भाग रहे हैं? उन्हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। उनकी हरकतों पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के इस ट्वीट को लेकर सोमनाथ बेहद नाराज हैं।

बगावत का सिलसिला नया नहीं

बता दें कि आम आदमी पार्टी में बगावत कोई नया मुद्दा नहीं है। इससे पहले विनोद कुमार बिन्नी, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे बड़े नाम बागी रुख अपना कर पार्टी से दूर हो चुके हैं। वहीं, मेधा पाटकर जैसी समाजसेवी भी पार्टी से दूरी बना चुकी हैं।