विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरेंडर करने द्वारका थाने पहुंचे सोमनाथ भारती

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 10:17 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती सरेंडर करने के लिए द्वारका थाना पहुंच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती सरेंडर करने के लिए द्वारका थाना पहुंच चुके हैं। सरेंडर करने पहुंचे सोमनाथ भारती के हाथ में संविधान की किताब भी है। भारती के सरेंडर को लेकर द्वारका नार्थ थाने के बाहर मीडिया और पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लगा है। इस दौरान भारती ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

सोमनाथ की केजरीवाल से गुजारिश, 'दिल्ली से बाहर ट्रांसफर करें मेरा केस'

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती की अग्रिम जमानत याचिका यह कहते हुए ठुकरा दी कि याचिकाकर्ता पहले आत्मसमर्पण करे। मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तू और न्यायमूर्ति अमिताभ राय की खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता पहले आज शाम 6.30 बजे तक सरेंडर करे, फिर कोर्ट जमानत याचिका पर विचार करेगी।

आप ने उठाए CAG की निष्पक्षता पर सवाल, 'सिर्फ हमारी ही जांच क्यों'

मालवीय नगर से आप विधायक सोमनाथ भारती पर अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप हैं। दिल्ली हाईकोर्ट उन्हें अग्रिम जमानत देने से मना कर चुका है। ऐसे में भारती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

घरेलू हिंसा में फंसे सोमनाथ, पत्न्ाी को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

गौरतलब है कि लिपिका ने 10 जून को दिल्ली महिला आयोग में अपने साथ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि सोमनाथ भारती वर्ष 2010 में विवाह के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं।

आप नेताओं ने कहा सरेंडर करें भारती

सुप्रीम कोर्ट से सोमनाथ भारती को राहत नहीं मिलने के कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं ने पार्टी और खुद को और शर्मिंदगी से बचाने के लिए उनसे तुरंत सरेंडर करने के लिए कहा है।

आप नेता, अशुतोष ने टवीट किया कि पार्टी ने उनसे पहले भी अनुरोध किया था और उनसे सरेंडर और सहयोग का अनुरोध कर रही है और पार्टी का न्यायापालिका और कानून में पूरा यकीन है कि इंसाफ होगा।

SC के फैसले का सम्मान करें सोमनाथ

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक कदम आगे जाते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी और खुद को और शर्मिंदगी से बचाने के लिए उन्हें तुरंत सरेंडर कर देना चाहिए।

भाजपा ने किया हमला

भाजपा इस मौके का इस्तेमाल आप पर कटाक्ष करने के लिए कर रही है। पार्टी ने कहा कि लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ऐसे अपराधी सत्ताधारी पार्टी के टिकट पर जीते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली पुलिस सही कह रही है कि भारती एक पेशेवर अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।