विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने की कोशिश पर सिख नाराज, विदेश मंत्रालय से की बड़ी अपील

Published: Thu, 02 Jul 2026 10:39 AM (IST)

पाकिस्तान के फारूखाबाद में 125 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराने की कोशिश से सिख समुदाय नाराज है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा ...और पढ़ें

पाकिस्तान में फारूखाबाद में 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा साहिब के भवन को गिराने के प्रयास किया गया। सोशल मीडिया

पाकिस्तान में फारूखाबाद में 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा साहिब के भवन को गिराने के प्रयास किया गया। सोशल मीडिया

HighLights

  1. पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराने का प्रयास।

  2. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उठाया मामला।

  3. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पाकिस्तान में फारूखाबाद में 125 वर्ष पुराने गुरुद्वारा साहिब के भवन को गिराने के प्रयास किया गया। कुछ हिस्से को नुकसान भी पहुंचा है। इससे सिखों में भारी नाराजगी है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने नाराजगी जताते हुए इस मामले को भारत के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। विदेश मंत्रालय ने कमेटी को आश्वासन दिया है कि इस गंभीर मामले को तत्काल पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि फारूखाबाद स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की 125 वर्ष पुराने भवन को गिराने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है।

डीएसजीएमसी एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश से मुलाकात कर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें यह भी बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अक्सर सिख समुदाय पर हमलों और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

हाल ही में पाकिस्तान में एक गुरुद्वारे के सेवादार और उनकी पत्नी की हत्या का मामला भी सामने आया था। इसके अलावा गुरुद्वारों पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंता का विषय हैं।

उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार इस मुद्दे को तत्काल पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाएगी तथा ऐसे हमलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का दबाव बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों, विशेषकर सिख समुदाय के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त सचिव ने आश्वस्त किया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी सहित सभी सिख संगठनों एवं संस्थाओं की शिकायतों को भारत सरकार गंभीरता से लेती है तथा अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

काहलों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की कि पाकिस्तान में सिख अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा की जाए तथा उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC ने पलटा खेल मंत्रालय का फैसला, एशियन गेम्स में खेलेंगीं ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक

यह भी पढ़ें- शातिर बदमाश इरशाद अली के पैर में लगी गोली, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा