विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शातिर बदमाश इरशाद अली के पैर में लगी गोली, दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

Published: Thu, 02 Jul 2026 09:00 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी इरशाद अली उर्फ सुकर अली ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तरी जिले की एएटीएस की टीम ने मुठभेड़ के बाद अपराधी इरशाद अली गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तरी जिले की एएटीएस की टीम ने मुठभेड़ के बाद अपराधी इरशाद अली गिरफ्तार किया।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने नरेला में मुठभेड़ के बाद इरशाद अली को दबोचा।

  2. वांछित अपराधी इरशाद अली के पैर में गोली लगी।

  3. वह कई झपटमारी और लूटपाट के मामलों में वांछित था।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया अंतर्गत बुधवार देर रात सन्नोथ गांव के पास दिल्ली पुलिस के बाहरी उत्तरी जिले की एएटीएस टीम के साथ संक्षिप्त गोलीबारी के बाद वांछित अपराधी इरशाद अली उर्फ सुकर अली को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने कथित तौर पर रोके जाने पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।

जांच में पता चला कि वह कई मामलों में वांछित था। पुलिस उपायुक्त शोभित दी सक्सेना का कहना है कि इरशाद अली उर्फ सुकर अली जेजे कॉलोनी, बवाना करने वाला है और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ कई झपटमारी और लूटपाट के मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस की इस बाबत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया का खास गुर्गा गिरफ्तार, अलीपुर में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग; जेल में हुई गैंगस्टर

यह भी पढ़ें- 2020 गोलीकांड: दिल्ली दुकानदार पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी बरी, शिकायतकर्ता ने कोर्ट में नहीं की पहचान