दिल्ली HC ने पलटा खेल मंत्रालय का फैसला, एशियन गेम्स में खेलेंगीं ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक
दिल्ली हाई कोर्ट ने ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक को एशियाई खेलों के लिए अयोग्य ठहराने के खेल मंत्रालय के आदेश को रद कर दिया है।

ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक। फाइल फोटो
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने कशिश मलिक की अयोग्यता का आदेश रद्द किया।
ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक को एशियाई खेलों में खेलने की मिली राहत।
अदालत ने खेल मंत्रालय को भागीदारी पर विचार करने का निर्देश दिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आगामी एशियाई खेलों के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ी को अयोग्य घोषित करने के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट ने रद कर दिया है। अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कशिश मलिक के नाम को भागीदारी के लिए अग्रेषित करने पर विचार करें।
उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को केवल इसलिए चयन से वंचित नहीं किया जा सकता क्योंकि जिस भार वर्ग में उन्होंने अर्हता प्राप्त की थी, उसे बाद में किसी अन्य वर्ग में मिला दिया गया है।
मलिक ने 2026 एशियाई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। केंद्र ने तर्क दिया कि 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने का महत्व अब समाप्त हो गया है, क्योंकि उन्होंने 57 किलोग्राम वर्ग में कोई पदक नहीं जीता है और अब 53 किलोग्राम वर्ग एक स्वतंत्र वर्ग नहीं रह गया है।
