विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ-दिवाली पर घर जाने वालों को राहत, शकूरबस्ती से दरभंगा-गोरखपुर के लिए चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:45 AM (IST)

रेलवे ने त्योहारों पर भीड़ कम करने के लिए शकूरबस्ती से दरभंगा और गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. त्योहारों की भीड़ के लिए दो विशेष ट्रेनें शुरू।

  2. शकूरबस्ती से दरभंगा और गोरखपुर के लिए चलेंगी।

  3. वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने दिल्ली के शकूरबस्ती से दरभंगा और गोरखपुर के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे सभी श्रेणी के यात्रियों को लाभ होगा।

शकूरबस्ती-दरभंगा त्योहार विशेष (04098/04097)

शूकरबस्ती से 04098 नंबर की विशेष ट्रेन एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन सुबह 9.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

वापसी में 04097 नंबर की विशेष ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन दरभंगा से दोपहर दो बजे चलेगी और अगले दिन शाम छह बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, एेशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोड़ासहन, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुरी रोड और कमतौल रेलवे स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर से जालंधर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; इसका रूट नोट कर लें यात्री; सहारनपुर वालों को भी मिलेगा लाभ

गोरखपुर-शकूरबस्ती त्योहार विशेष ट्रेन (05101/05102)

गोरखपुर से 05101 नंबर की विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम चार बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11.05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

वापसी में 05102 नंबर की ट्रेन 12 अक्टूबर से 30 नवंबर तक शकूरबस्ती से प्रत्येक सोमवार को दोपहर सवा एक बजे शकूरबस्ती से चलकर सुबह साढ़े आठ ब जे गोरखपुर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

इसका ठहराव आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, समय सारिणी जारी; फेरे बढ़ने से यात्रियों को राहत