विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर से जालंधर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; इसका रूट नोट कर लें यात्री; सहारनपुर वालों को भी मिलेगा लाभ

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 25 Sep 2026 07:13 PM (IST)

Festival Special Train: उत्तर रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्टेशन से जालंधर ...और पढ़ें




HighLights

  1. हर सप्ताह बुधवार को सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्टेशन से जालंधर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन।

  2. गुरुवार को वापसी में जालंधर से बढ़नी तक होगी संचालित, सहारनपुर के यात्रियों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बावजूद यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से एक ट्रेन सिद्धार्थनगर-जालंधर एक्सप्रेस सहारनपुर से होकर गुजरेगी।

सात अक्टूबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्टेशन से जालंधर के लिए चलेगी और हर गुरुवार को जालंधर से बढ़नी स्टेशन के लिए संचालित होगी।

दुर्गा पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्टेशन और जालंधर के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कुल 18 कोच रहेंगे। इनमें से 16 कोच सामान्य अनारक्षित रहेंगे, जबकि दो कोच स्लीपर क्लास के रहेंगे।

यूं रहेगा का फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रूट

बढ़नी-जालंधर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर-05005 सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को बढ़नी से 15:10 बजे रवाना होगी और तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, बुढ़वाल, सीतापुर जंक्शन, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, हिंडन केबिन, सहारनपुर जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, साहनेवाल, धानदरी कलां होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन गुरुवार तड़के 3:55 बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी तथा 4:02 बजे रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 05006 आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 10:50 बजे जालंधर से चलेगी तथा इसी रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 4:45 बजे बढ़नी स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन गुरुवार को ही दाेपहर 15:05 बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी तथा 15:10 बजे रवाना होगी।

रेलवे ट्रैक पार करने वाले वेंडर्स का चालान, आरपीएफ थाने का किया घेराव

सहारनपुर। गुरुवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन में यात्रियों को सामान बेचने के लिए वेंडर्स चार नंबर प्लेटफार्म से पांच नंबर पर पहुंचे। इस दौरान एक वेंडर रेलवे ट्रैक को पार कर दूसरी तरफ जाने लगा। इस पर वहां मौजूद आरपीएफ के एएसआइ ने उक्त वेंडर को टोक दिया। इसके साथ ही उसको व एक अन्य वेंडर को पकड़कर थाने ले आया।

दो वेंडरों को पकड़ने की सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन के अन्य वेंडर व अन्य वेंडरों का ठेकेदार आरपीएफ थाने पर पहुंचे। यहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद ट्रैक पार करने वाले वेंडर का रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान किया गया। वहीं दूसरे वेंडर को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।