दिल्ली में स्कूटर से जा रहे शाहिद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या के बाद एक बाइक पर फरार हुए चार हमलावर
दक्षिणी दिल्ली में स्कूटर सवार शाहिद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चार अज्ञात हमलावरों ने वारदात को ...और पढ़ें

चार अज्ञात बदमाशों ने स्कूटर से जा रहे शाहिद नामक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।
HighLights
दक्षिणी दिल्ली में स्कूटर सवार शाहिद की चाकू से हत्या।
चार अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम।
हमलावर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुए फरार।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी के दक्षिणी दिल्ली इलाके में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने स्कूटर से जा रहे शाहिद नामक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, शाहिद जब अपने स्कूटर से जा रहा था, तभी पीछे से आए चार हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वार होते ही संतुलन बिगड़ने से शाहिद स्कूटर समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद चारों बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी हमलावरों को रोकने या पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
