'रिक्लेम जंतर मंतर' और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के लगे नारे, SFI व DUFI ने जंतर मंतर की ओर किया संयुक्त मार्च
SFI और DUFI के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जंतर मंतर को विरोध स्थल बनाने ...और पढ़ें

एसएफआई और डीयूएफआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फिरोजशाह रोड से जंतर मंतर की ओर संयुक्त विरोध मार्च निकाला। वीडियो ग्रैब
HighLights
एसएफआई और डीयूएफआई का दिल्ली में संयुक्त मार्च।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जंतर मंतर की मांग।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में रोका।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में बीते कई दिनों से हर दिन किसी न किसी पार्टी या संगठन का धरना प्रदर्शन हो रहा है। इसी क्रम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीयूएफआई) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फिरोजशाह रोड से जंतर मंतर की ओर संयुक्त विरोध मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।
'रिक्लेम जंतर मंतर' और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' जैसे नारे
एएनआई के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जंतर मंतर को फिर से निर्धारित विरोध स्थल बनाने की मांग की। वे 'रिक्लेम जंतर मंतर' और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' जैसे नारे लगा रहे थे।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस बैरिकेडिंग के पीछे खड़ी थी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का पुरजोर प्रयास कर रही थी। कई कार्यकर्ता झंडे और प्लेकार्ड लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
#WATCH | Delhi: SFI (Students' Federation of India) and DYFI (Democratic Youth Federation of India) carry out a joint protest march from Firozeshah Road to Jantar Mantar. They have been stopped by the Police in the middle of their march. https://t.co/swVAlihQlz
— ANI (@ANI) October 14, 2026
जंतर मंतर को कर दिया गया है प्रतिबंधित
जंतर मंतर को कुछ दिन पहले ही विरोध प्रदर्शनों के निर्धारित स्थल के रूप में डी-नोटिफाई कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान, बुरारी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को वैकल्पिक स्थल घोषित किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने के कारण ही बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत में लिए NSUI प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा
