राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत में लिए NSUI प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के ...और पढ़ें
HighLights
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पीटा गया।
एक महिला कार्यकर्ता ने सुनने की शक्ति खो दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे एसआईआर प्रक्रिया एवं सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं।
दिल्ली पुलिस पर लगाए बर्बरता के आरोप
बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बयानों के आधार पर बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन के समय हिरासत में लिए युवाओं को बुरी तरह से मारा पीटा है। उन्होंने तो यहां तक आरोप लगाया कि एनएसयूआई की एक महिला कार्यकर्ता की सुनने की शक्ति भी दिल्ली पुलिस की बर्बरता से चली गई है।
LIVE: Media Bite | 10 Janpath, New Delhi https://t.co/OScZ2qfe1m
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 14, 2026
एक कान से सुन नहीं पा रही छात्रा
इस दौरान राहुल गांधी बोले, 'केरल की रहने वाली अथिरा अब एक कान से सुन नहीं पा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके कान पर चोट मारी, जिसके बाद उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है।' राहुल गांधी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने एक ऐसे लड़के को दिखाया था, जिसकी प्रदर्शन रोकने की कोशिशों के चलते एक आंख की रोशनी चली गई थी।
हिरासत के समय नहीं थी महिला पुलिसकर्मी
पीड़िता का परिचय कराने के बाद राहुल के निर्देश पर छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। उसका नाम अथिरा है और वह केरल की रहने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस बस के अंदर उनके साथ मारपीट की गई। अथिरा के मुताबिक, जब उन्हें हिरासत में लिया गया, तब बस में कोई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी।
