विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब रेस्टोरेंट वाले बिल में मनमर्जी से नहीं वसूल सकेंगे सर्विस चार्ज, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 05:50 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि रेस्टोरेंट ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते हैं। अदालत ने ...और पढ़ें

रेस्टोरेंट जबरन नहीं वसूल सकते सर्विस चार्ज। फाइल फोटो

रेस्टोरेंट जबरन नहीं वसूल सकते सर्विस चार्ज। फाइल फोटो

HighLights

  1. रेस्टोरेंट अनिवार्य सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते हैं।

  2. दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार किया।

  3. सीसीपीए के सर्विस चार्ज दिशानिर्देश बरकरार रखे गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट को ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने की अनुमति देने वाली कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि रेस्टोरेंट एसोसिएशन को 28 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा नहीं मिली है।

एकल पीठ के फैसले को रखा बरकरार

उक्त निर्णय में एकल पीठ ने सर्विस चार्ज पर रोक लगाने वाले केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के दिशानिर्देश को बरकरार रखा था।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि कुछ रेस्टोरेंट अब भी ग्राहकों के बिल में अनिवार्य सर्विस चार्ज जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीपीए के दिशानिर्देशों के तहत होटल और रेस्टोरेंट ऐसा नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- भ्रामक विज्ञापन CCPA सख्त, ब्रिटानिया पर लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।